फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI cancels licence of Sarjeraodada Naik Shirala Sahakari Bank Sangli Maharashtra

महाराष्ट्र: सांगली के सरजेरावदादा नायर शिरला सहकारी बैंक का लाइसेंस निरस्त, आरबीआई ने की कार्रवाई

Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
सार

आरबीआई ने यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं थीं।

विज्ञापन
RBI cancels licence of Sarjeraodada Naik Shirala Sahakari Bank Sangli Maharashtra
RBI - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को महाराष्ट्र के सांगली में स्थित सरजेरावदादा नायक शिरला सहकारी बैंक का लाइसेंस निरस्त कर दिया। आरबीआई ने कहा है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं थीं।

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि लाइसेंस रद्द होने के साथ, सरजेरावदादा नायक शिरला सहकारी बैंक लिमिटेड ने बुधवार को कारोबार के समय की समाप्ति से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और ऋणदाता के लिए एक परिसमापक (लिक्विडेटर) नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसमापन पर प्रत्येक जमाकर्ता, जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से पांच लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

आरबीआई ने कहा कि बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार 99 फीसदी से ज्यादा जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपने डिपॉजिट की पूरी राशि प्राप्त करने के अधिकारी हैं। 


रिजर्व बैंक ने कहा कि यह बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ रहता, इसलिए इसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। 27 जनवरी 2022 तक, डीआईसीजीसी ने बैंक के संबंधित जमाकर्ताओं की ओर से व्यक्त की गई इच्छा के आधार पर कुल बीमित जमा राशि में से 64.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed