फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI can reduce repo rate in october says DBS Bank

अक्तूबर में रेपो रेट में मामूली कटौती कर सकता है RBI: डीबीएस बैंक

Tue, 24 Sep 2019 09:00 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
RBI can reduce repo rate in october says DBS Bank
RBI
रिजर्व बैंक की अक्तूबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में मामूली कटौती हो सकती है। सिंगापुर के डीबीएस बैंक ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। 
विज्ञापन

महंगाई पर असर नहीं

बैंक की अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा कि सरकार की ओर से दिए गए हालिया वित्तीय प्रोत्साहन का महंगाई पर असर नहीं होगा, क्योंकि यह निवेश बढ़ाने पर केंद्रित है, उपभोग बढ़ाने पर नहीं। इस कारण संभव है कि आरबीआई अक्तूबर की एमपीसी बैठक में एक बार फिर कटौती कर सकता है। राव ने कहा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन में गिरावट को देखते हुए मौद्रिक नीति को नरम रखने का संकेत दिया है। इसके अलावा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती होने के बाद इन कंपनियों के कर्ज पर जोखिम भी घट जाएगा। इसका असर इक्विटी बाजार में अभी से दिखने लगा है। 
विज्ञापन

आरबीआई की सिफारिशों का सकारात्मक असर

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज का कहना है कि आरबीआई की हाउसिंग फाइनेंस समिति की ओर से की गई सिफारिश का आवासीय गिरवी समर्थिक प्रतिभूतियों (आरएमबीएस) पर सकारात्मक असर होगा। समिति ने पिछले नौ सितंबर को अपनी रिपोर्ट गवर्नर शक्तिकांत दास को सौंपी है। समिति ने आरएमबीएस के लिए कानूनी और कर ढांचे में बदलाव की सिफारिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed