फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI Annual Report data regarding fake currency notes in India

खुलासा: बीते वित्त वर्ष में पकड़े गए 5.45 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट, सबसे अधिक इन नोटों का हिस्सा

Fri, 28 May 2021 03:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 28 May 2021 03:15 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए। देश में 100 रुपये के नकली नोटों का हिस्सा सबसे अधिक है। 
 

विज्ञापन
RBI Annual Report data regarding fake currency notes in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े गए हैं। देश में 100 रुपये के नकली नोटों का हिस्सा सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 100 रुपये के 110736 नकली नोट पकड़े गए। मूल्य के हिसाब से यह रकम 11073600 रुपये है। वित्त वर्ष 2018-19 में 221218 नकली 100 के नोट पकड़े गए थे, वहीं 2019-20 में 168739 नकली 100 रुपये के नोट पकड़े गए थे।

विज्ञापन


500 रुपये के जाली नोटों में सबसे अधिक बढ़ोतरी 
पिछले वर्ष की तुलना में 500 रुपये के जाली नोटों में 31.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो सबसे अधिक है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 21865 नकली 500 के नोट पकड़े गए थे, वहीं 2019-20 में पकड़े गए 30,054 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 39,462 नोट (नई और पुरानी दोनों श्रृंखला शामिल) पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन

 
करेंसी नोटों की संख्या कुल मूल्य
10 रुपये के नोट 304 3040 रुपये
20 रुपये के नोट 267 5340 रुपये
50 रुपये के नोट 24802 1240100 रुपये
100 रुपये के नोट 110736 11073600 रुपये
200 रुपये के नोट 24245 4849000 रुपये
500 रुपये के नोट 39462 19731000 रुपये
1000 रुपये के नोट 2 2000 रुपये
2000 रुपये के नोट 8798 17596000 रुपये
  कुल रकम 5,45,00,080  रुपये


दो और पांच रुपये के नौ नकली नोट पकड़े गए
अन्य नोटों की बात करें, तो वित्तीय वर्ष 2020-21 में दो और पांच रुपये के नौ नोट पकड़े गए हैं। जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष में ऐसे 22 नोट पकड़े गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें से (करीब चार फीसदी) 8107 जाली नोट केंद्रीय ने पकड़े हैं, जबकि अन्य बैंकों ने (करीब 96 फीसदी) 2,00,518 जाली नोट पकड़े हैं। इन जाली नोटों में सबसे ज्यादा संख्या 100 रुपये के नोटों की है। इसके बाद क्रमश: 500 रुपये, 50 रुपये, 200 रुपये और 2000 रुपये के नोटों की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed