फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI allows KYC process on mobile video

खुशखबर: RBI ने दी मंजूरी, अब वीडियो के जरिये भी करवा सकेंगे खातों की KYC

Fri, 10 Jan 2020 11:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Jan 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
RBI allows KYC process on mobile video
केवाईसी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्राहकों की केवाईसी कराने पर लगने वाले समय और लागत घटाने के लिए बड़ा फैसला किया है। अब ग्राहक बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों या भुगतान वॉलेट के खाते की केवाईसी वीडियो के जरिये भी करा सकेंगे। इसके लिए रिजर्व बैंक ने मास्टर केवाईसी गाइडलाइंस में संशोधन किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आरबीआई नोटिफिकेशन के अनुसार, वीडियो आधारित कस्टमर आईडेंटिफिकेशन प्रोसेस (वीसीआईपी) को ग्राहक अनुमति आधारित वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पेश किया गया है, ताकि उपभोक्ता की पहचान करना आसान हो सके। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वीडियो के जरिये केवाईसी के लिए ग्राहक की मंजूरी लेना आवश्यक होगा। हालांकि, ग्राहक चाहें तो कहीं से भी बैठकर अपनी केवाईसी पूरी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह व्यवस्था अभी तक चुनिंदा देशों में ही है। अब भारत भी इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला देश बन गया है। इसका लाभ वित्तीय संस्थानों को भी होगा और उनके केवाइसी में डिजिटल चैनल्स का फायदा मिल सकेगा। हालांकि, नियामकीय संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित तरीके से रखी जाए।

इस तरह होगी पूरी प्रक्रिया

मोबाइल वीडियो के जरिये दूरदराज के इलाकों में मौजूद वित्तीय संस्थानों के अधिकारी पैन या आधार कार्ड के अलावा कुछ सवालों से ग्राहक की पहचान करेंगे। प्रक्रिया के तहत एजेंट को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह देश में ही उपस्थित है। इसके लिए उपभोक्ता की जियो लोकेशन को कैप्चर किया जाएगा। हालांकि, वीडियो कॉल संबंधित बैंक के डोमेन से ही किया जाना चाहिए। गूगल ड्यूओ या व्हाट्सएप के जरिये यह प्रक्रिया नहीं होगी। बैंकों को वीडियो केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी एप्लिकेशंस और वेबसाइट को लिंक करना होगा।

फैसले से होंगे ये फायदे

  • दूरदराज क्षेत्रों के ग्राहकों को केवाईसी के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ेगा।
  • दिव्यांगों को भी केवाईसी के लिए बैंक या किसी केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • वीसीआईपी प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए नए पेशेवरों की जरूरत पड़ सकती है। 
  • मोबाइल वॉलेट की केवाईसी पर लगने वाले शुल्क से भी ग्राहकों को मुक्ति मिलेगी।  
  • लोन का आवेदन करने वाले ग्राहकों को भी वीडियो केवाईसी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed