फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI allows HDFC bank to issue new credit cards after ban of 8 months news in Hindi

एचडीएफसी बैंक को राहत: नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति मिली, आठ महीने लगा रहा था प्रतिबंध

Tue, 17 Aug 2021 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Aug 2021 10:25 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल दिसंबर में एचडीएफसी बैंक पर नए क्रेडिट कार्ड जारी करने और कोई नई डिजिटल पहल शुरू करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
RBI allows HDFC bank to issue new credit cards after ban of 8 months news in Hindi
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने मंगलवार को एचडीएफसी को बड़ी राहत दी। केंद्रीय बैंक ने आठ महीने के प्रतिबंध के बाद एचडीएफसी को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दे दी है। आरबीआई ने यह कार्रवाई एचडीएफसी बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते की थी। इसके साथ ही इस पर कोई नई डिजिटल पहल करने पर भी रोक लगाई गई थी जो अभी भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन


प्रतिबंध लगाने के बाद से एचडीएफसी बैंक लगातार आरबीआई के संपर्क में रहा और निर्देशों के अनुसार उसने अपने सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। हाल ही में, बैंक के उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख पराग राव ने कहा था कि हमने छह महीनों का उपयोग कार्ड व्यवसाय के बारे में आत्मनिरीक्षण और नवाचार करने में किया है, जहां हमारे 15 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।
विज्ञापन


आरबीआई ने ऑडिट के लिए नियुक्त की थी बाहरी फर्म
उन्होंने कहा था कि आरबीआई के प्रतिबंध के कारण बैंक की बाजार हिस्सेदारी में कुछ फीसदी अंकों की कमी आई है, लेकिन आंतरिक रूप से की गई कार्रवाइयों ने यह सुनिश्चित किया है कि हम खर्च करके बाजार हिस्सेदारी पर कायम रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी में एचडीएफसी बैंक की आईटी अवसंरचना का ऑडिट करने के लिए एक बाहरी फर्म नियुक्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई को सौंपी थी कार्य योजना
वहीं, जनवरी में एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई को बार-बार होने वाले सेवा व्यवधान का समाधान करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना सौंपी थी। इस कार्य योजना में बैंक ने कहा था कि वह तीन महीनों में अपने आईटी ढांचे को पूरी तरह सुधार लेगा। एचडीएफसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई को दी गई कार्य योजना पर प्रगति हो रही है और बैंक ने इसे सकारात्मक रूप में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed