फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi allows allahabad bank and corporation bank to open new branches

इलाहाबाद बैंक और कॉरपोरेशन बैँक खोल सकेंगे नई शाखाएं, आरबीआई ने हटाई रोक

Wed, 27 Feb 2019 10:28 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 27 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
rbi allows allahabad bank and corporation bank to open new branches

आरबीआई ने मंगलवार को एक फैसले के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैँक और कॉरपोरेशन बैंक को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के फ्रेमवर्क से बाहर निकाल दिया है। पीसीए के तहत इन बैंकों पर नई शाखाएं खोलने और कर्ज बांटने पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक से भी पीसीए रेल्युलेशन को हटा लिया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वित्तीय निगरानी बोर्ड ने पीसीए के तहत इन बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की। साथ ही 21 फरवरी को सरकार की ओर से वित्तीय मदद की घोषणा के बाद बैंक की स्थिति में काफी सुधार आया।
विज्ञापन


सरकार ने कॉरपोरेशन बैंक को 9,086 करोड़ रुपये और इलाहाबाद बैंक को 6,896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि इस मदद से दोनों बैंकों का पूंजी संग्रह बढ़ा है और कर्ज घाटे में गिरावट आई है, जिस कारण पीसीए मानदंडों से बाहर आने में मदद मिली। इसके बाद 26 फरवरी को हुई बैठक में दोनों बैंकों से यह नियंत्रण हटाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में पांच बैंक बाहर

एक माह के भीतर पांच सरकारी बैंक पीसीए से निकल चुके हैं। इससे पहले 31 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को भी पीसीए फ्रेमवर्क से आजादी मिली थी। बीते साल दिसंबर में कॉरपोरेशन बैंक का सकल एनपीए 17.36 फीसदी, जबकि इलाहाबाद बैंक का 17.81 फीसदी था। वित्तीय मदद मिलने के बाद यह घटकर 6 फीसदी के दायरे में आ गया है। 

अभी पांच बैंक बाकी

पांच और सरकारी बैंक अभी पीसीए फ्रेमवर्क में शामिल हैं। इसमें यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैँक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और देना बैंक हैं। आरबीआई ने भारी एनपीए तले दबे 11 सरकारी बैंकों को पीसीए फ्रेमवर्क में रखा था और उन पर नई शाखाएं खोलने व कर्ज बांटने पर रोक लगा दी थी।    

सरकारी बैंकों की स्थितियां तेजी से बदल रही हैं और उनके प्रदर्शन में सुधार निरंतर जारी है। सरकारी मदद और अपनी कोशिशों से बैंकिंग क्षेत्र जल्द मुश्किलों से बाहर आ जाएगा।


-राजीव कुमार, वित्तीय सचिव

निजी बैंक को भी राहत

आरबीआई ने कुछ निश्चित स्थितियों और नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक को भी पीसीए से बाहर कर दिया है। यह बैंक अब कर्ज जोखिमों से बाहर निकल चुका है और उसका नेट एनपीए घटकर 2.93 फीसदी पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed