{"_id":"57d409ae4f1c1b5d78318768","slug":"rajan-did-good-job-for-banking-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजन ने बैंकिंग प्रणाली के लिए उठाए कई अच्छे कदम' ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
'राजन ने बैंकिंग प्रणाली के लिए उठाए कई अच्छे कदम'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
प्रण्ाब
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हाल ही सेवानिवृत्त हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की शनिवार को जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजन ने बैंकों की 100 अरब डॉलर से अधिक राशि बचाई है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने माना कि डूबे कर्ज की बढ़ती राशि (एनपीए) देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी स्थिति नहीं है। करूर वैश्य बैंक के शताब्दी समारोह में उन्होंने कहा, ‘आपने कई बार बैंकिंग प्रणाली के एनपीए के बारे में सुना होगा और निश्चित रूप से यह एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन
हाल ही सेवानिवृत्त हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर राजन ने बैंकिंग प्रणाली को सही दिशा में बढ़ाने के लिए कई उपयुक्त कदम उठाए हैं।’ एनपीए पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी संपत्तियों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए वितरित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
राजन ने बैंकों को डूबे कर्ज की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बैंकों पर दबाव बनाया था। छह महीने की पड़ताल के बाद ही बैंकों ने एनपीए में वृद्धि और जबर्दस्त नुकसान की रिपोर्ट दी थी।