फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Punjab National Bank no Processing Fee on home loan Till September 30

खुशखबर: PNB का जबरदस्त ऑफर, 30 सितंबर तक मिलेगा लाभ, लोन पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस

Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

पंजाब नेशनल बैंक 30 सितंबर तक ग्राहकों से होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटेशन चार्ज नहीं लेगा।

विज्ञापन
Punjab National Bank no Processing Fee on home loan Till September 30
होम लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएनबी ने 30 सितंबर 2021 तक ग्राहकों से होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटेशन चार्ज न लेने का फैसला किया है। पहले बैंक होम लोन का 0.50 फीसदी प्रोसेसिंग और डॉक्युमेंटेशन चार्ज के रूप में लेता था। मालूम हो कि जब भी कोई बैंक होम लोन देता है, तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसका भुगतान एक ही बार किया जाता है। इतना ही नहीं, 75वें स्वतंत्रता के अवसर पर बैंक अपने ग्राहकों को सिर्फ 6.80 फीसदी पर होम लोन दे रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई ने भी दी राहत
इससे पहले एसबीआई ने 'SBI प्लेटिनम डिपॉजिट' नाम से एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम शुरू की थी। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको न सिर्फ सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। बल्कि होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर आपसे प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें, क्योंकि यह योजना 14 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। 

गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और कार लोन पर अतिरिक्त छूट 
बैंक ने गोल्ड लोन और कार लोन पर छूट देने का फैसला किया है। इनमें ग्राहकों को क्रमश: 0.50 फीसदी और 0.25 फीसदी की छूट मिलेगी। कार लोन पर छूट का लाभ उठाने के लिए आप योनो एप से अप्लाई कर सकते हैं। नई दरों के मुताबिक ग्राहकों को गोल्ड लोन और कार लोन 7.50 फीसदी ब्याज दर पर मिलेंगे। इतना ही नहीं, कोरोना वॉरियर्स को पर्सनल लोन पर 0.50 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed