सरकारी बैंकों ने आपात ऋण सुविधा के तहत MSME क्षेत्र को दिए 12201 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को तीन लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत नौ जून तक कुल 12,200.65 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से एमएसएमई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों ने एक जून से एमएसएमई क्षेत्र को 100 फीसदी ईसीएलजीएस के तहत 24,260.65 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। एमएसएमई क्षेत्र को ऋण भी इसी पैकेज का हिस्सा है।
वित्त मंत्री ने किया ट्वीट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया कि, 'नौ जून 2020 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 100 फीसदी आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना के तहत 24,260.65 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। इसमें से 12,200.65 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है।'
As of 9 June 2020, #PSBs have sanctioned loans worth Rs 24,260.65 crore under the 100% Emergency Credit Line Guarantee Scheme, out of which Rs 12,200.65 crore have been disbursed. Here are the bank-wise and state-wise details. #AatmanirbharBharat #MSMEs pic.twitter.com/e1KEj5lVzn
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) June 11, 2020
इस दौरान तमिलनाडु की इकाइयों को सबसे अधिक 2,637 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया गया। इसमें से 1,727 करोड़ रुपये का ऋण उन्हें दिया जा चुका है। उत्तर प्रदेश की इकाइयों को 2,547 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया गया है। इसमें से 1,225 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है।
अलग-अलग बैंकों ने मंजूर किए इतने लोन
बैंकों की बात की जाए, तो नौ जून तक भारतीय स्टेट बैंक ने 13,363 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। इसमें से 7,517 करोड़ रुपये बैंक ने वितरित किए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1,893 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। लेकिन अभी उसने सिर्फ 526 करोड़ रुपये का ऋण ही वितरित किया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1,842 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है और 794 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1,772 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। बैंक ने अब तक 656 करोड़ रुपये का ऋण बांटा है।