फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   policyholders of lic can restart their two years old policy which is lapsed

खुशखबरः फिर से चालू करा सकेंगे LIC की दो साल से बंद पड़ी पॉलिसी

Tue, 05 Nov 2019 07:48 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
policyholders of lic can restart their two years old policy which is lapsed

सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने दो साल से ज्यादा समय से लैप्स चल रही बीमा पॉलिसी को फिर से चालू करने की अनुमति दे दी है। इस कदम से एलआईसी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने वाले बीमाधारकों की संख्या में इजाफा होगा, जिसका आकलन परसिस्टेंसी अनुपात के रूप में भी किया जाता है।

विज्ञापन


एलआईसी ने एक बयान में कहा कि अभी तक दो साल से ज्यादा वक्त से लैप्स पड़ी बीमा पॉलिसी को फिर से शुरू किए जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब इन्हें फिर से चालू किया जा सकेगा। 1 जनवरी, 2014 को लागू हुए इरडा उत्पाद विनियमन, 2013 में पहली बार प्रीमियम जमा करने से चूकने के दो साल के बाद पॉलिसी लैप्स होने का प्रावधान कर दिया गया था। वहीं, 1 जनवरी, 2014 के बाद ली गईं सभी पॉलिसी का प्रीमियम अगर दो साल तक नहीं भरा जाए तो उन्हें फिर से चालू नहीं किया जा सकता था। 

विज्ञापन

बीमाधारकों के लिए बढ़ाया दायरा

एलआईसी ने कहा कि जीवन कवर के विस्तार के उद्देश्य से कंपनी ने इरडा से संपर्क किया था और 1 जनवरी, 2014 से पहले पॉलिसी खरीदने वाले बीमाधारकों के लिए लंबे समय बाद भी बीमा चालू करने का फायदा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रावधान के तहत अब 1 जनवरी, 2014 के बाद पॉलिसी खरीदने वाले बीमाधारक भी अपनी नॉन-लिंक्ड पॉलिसी को पहली बार प्रीमियम नहीं जमा करने के पांच साल के भीतर और यूनिट लिंक्ड पॉलिसी को तीन साल के भीतर फिर से चालू कर सकते हैं।

ग्राहक को मिलेगी वित्तीय सुरक्षा

एलआईसी के प्रबंध निदेशक विपिन आनंद ने कहा कि ऐसा कई बार देखा गया है कि मुश्किल परिस्थितियों में कोई प्रीमियम जमा करने में नाकाम रहता है, तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है। पुरानी पॉलिसी को बंद करने और नई पॉलिसी से बीमा सुरक्षा बहाल करने के बजाय उसे दोबारा चालू करना ज्यादा उचित होता है।

उन्होंने कहा, ‘जीवन में एक व्यक्ति के लिए जीवन बीमा खरीदना सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक है। लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने वाले उपभोक्ताओं को पूर्व में सुनिश्चित सभी वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। 

ग्राहकों का आकलन करेगी एलआईसी

लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिन्यू कराने के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों का कंपनी आकलन करेगी। इसके लिए परसिस्टेंसी अनुपात के जरिये ग्राहकों के बीमा कंपनियों के साथ लंबे समय से जुड़े रहने के बारे में आकलन किया जाएगा। ऐसे ग्राहक जो वर्ष के अंत में नवीनीकरण प्रीमियम जमा करते हैं या पॉलिसी के अवधि के आधार पर लंबे समय के लिए जुड़े रहते हैं, उनका परसिस्टेंसी अनुपात बेहतर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed