{"_id":"60a4ed918ebc3eadd3369f1e","slug":"pmjjby-and-pmsby-insuance-premium-last-date-31-may-keep-342-rupees-in-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: 31 मई तक बैंक खाते में नहीं रखे 342 रुपये, तो होगा चार लाख का नुकसान","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
जरूरी खबर: 31 मई तक बैंक खाते में नहीं रखे 342 रुपये, तो होगा चार लाख का नुकसान
Wed, 19 May 2021 04:20 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 19 May 2021 04:20 PM IST
सार
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आपको 31 मई तक अपने बैंक खाते में 342 रुपये रखने होंगे।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस का महत्व समझ आया है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार भी कई तरह के प्लान उपलब्ध कराती है। अगर आप भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आगे भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको 31 मई तक अपने बैंक खाते में 342 रुपये रखने होंगे।
विज्ञापन
अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। लेकिन अगर 31 मई तक आपने अपने बैंक खाते में बतौर किस्त 342 रुपये नहीं रखे तो आपकी इंश्योरेंस रद्द हो जाएगी। इन योजनाओं के प्रीमियम की राशि खाताधारक के बचत खाते से बैंक द्वारा ऑटो डेबिट सुविधा के जरिए जमा हो जाती है।
विज्ञापन
सरकार ने नौ मई 2015 को सामाजिक कल्याण योजना के रूप में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की शुरुआत की थी, जो एक जीवन बीमा योजना है। इसके तहत एक मुश्त दो लाख रुपये की राशि कवर की जाती है। इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये है और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का सालाना प्रीमियम 12 रुपये है। इसलिए आपके खाते में 342 रुपये जरूरी होने चाहिए।
विज्ञापन
होगा चार लाख रुपये का नुकसान
अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आपको कुल चार लाख रुपये का नुकसान होगा क्योंकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल चार लाख रुपयो का बीमा कवर मिलता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ते तहत किसी एक्सीडेंट में मौत होने से या विकलांग होने पर दो लाख रुपये मिलते हैं। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले की मौत होने पर नॉमिनी को दो लाख रुपये का कवर मिलता है।