फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pmc bank scam Expensive cars of HDIL owners seized, luxurious yacht will also be captured

पीएमसी घोटाला: महंगी कारें जब्त, आलीशान यॉट भी लिया जाएगा कब्जे में

Mon, 07 Oct 2019 05:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
pmc bank scam Expensive cars of HDIL owners seized, luxurious yacht will also be captured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एचडीआईएल के प्रमोटर्स राकेश और सारंग वधावन के निजी जेट, महंगी कारें और 60 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त किए हैं। ईडी ने शुक्रवार को एचडीआईएल के प्रमोटर्स के छह ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी को एक आलीशान यॉट का भी पता चला है, जिसे जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वधावन पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। दोनों नौ अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में हैं। घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल वधावन के  पास अकूत संपत्ति है। 1990 के दशक के मध्य में महाराष्ट्र में स्लम पुनर्वास अधिनियम पास होने के बाद दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के मालिक राकेश वधावन ने कानून का जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन


वधावन ने जयेंद्र भाई ठाकुर के साथ मिलकर एक के बाद एक प्रोजेक्ट लांच किए। 1996 में उसने एचडीआईएल की स्थापना की और 2009 तक 1.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ उसका नाम देश के अरबपतियों में गिना जाने लगा। पुलिस के मुताबिक, पीएमसी बैंक अधिकारियों ने एचडीआईएल को 2008 से 2019 तक पिछला कर्ज नहीं चुकाने के बावजूद लोन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों में उमड़ता था बॉलीवुड 
सारंग वधावन कई बॉलीवुड हस्तियों के करीब था। 2007 में उसकी बेटी की पहले जन्मदिन पर लगभग पूरा बॉलीवुड मौजूद था। इन पार्टियों में मौज-मस्ती करते सारंग वधावन की सिनेमा की हस्तियों के साथ कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed