फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pmc bank scam, ed confiscated 12 cars of hdil promoters

PMC घोटालाः HDIL के मालिकों की 12 लग्जरी गाड़ियों को ईडी ने किया जब्त

Sat, 05 Oct 2019 10:48 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 05 Oct 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
pmc bank scam, ed confiscated 12 cars of hdil promoters
hdil - फोटो : social media

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल के मालिकों की 12 लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी के 450 खरीदारों ने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा है। 

विज्ञापन

जब्त हुईं यह गाड़ियां

ईडी ने जिन गाड़ियों को जब्त किया है उनमें दो रॉल्स रॉयस, दो रेंज रोवर और एक बेंटली शामिल है। मुंबई के छह स्थानों पर छापे के बाद एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वाधवान और उनके बेटे सारंग वाधवान की ये कारें जब्त की गईं। 

विज्ञापन


राकेश वधावन और उसके बेटे सारंग को नौ अक्तूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कंपनी की 3500 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

उधर एचडीआईएल के मुलुंद में बन रहे प्रोजेक्ट के 450 खरीदारों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर के दखल देने की मांग की है। इन ग्राहकों का प्रतिनिधित्व कर रही द व्हिसपरिंग टावर्ट फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक सितंबर को पत्र लिखा था। इसके मुताबिक घर खरीदार 350 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं लेकिन नौ साल से प्रोजेक्ट अटका हुआ है।


एचडीआईएल ने 46 मंजिला टावर का प्रोजेक्ट 2010 में लॉन्च किया था। लेकिन पिछले नौ साल में कंपनी ने केवल 18 फ्लोर तैयार किए हैं।  एचडीआईएल ने प्रोजेक्ट के लिए इलाहाबाद बैंक, जेएंडके बैंक और सिंडीकेट बैंक से 175 करोड़ का कर्ज लिया था। 525 करोड़ रुपये अलग से जुटाए। लेकिन, हमें लगता है कि राशि का हेर-फेर कर दिया गया। एचडीआईएल पर पीएमसी बैंक का 6,500 करोड़ का कर्ज है।

पूर्व एमडी भी गिरफ्तार

पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉय थॉमस को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था। 

बैंक को हुआ 4355.46 का नुकसान

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा, बैंक को 2008 से अब तक करीब 4355.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने एफआईआर में पूर्व चेयरमैन वारयम सिंह, प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस और अन्य वरिष्ठ अधिकरियों समेत एडीआईएल के प्रबंध निदेशक राकेश वधावन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 



इसमें कहा गया कि एडीआईएल के प्रमोटर्स ने कथित तौर पर बैंक प्रबंधन के साथ साठगांठ कर बैंक की भांडुप शाखा से कर्ज लिया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने कर्ज अदायगी के अलावा इस कर्ज को एनपीए के रूप में भी दर्ज नहीं किया और जानबूझकर इसकी जानकारी आरबीआई से भी छिपाई। इसके अलावा उन कंपनियों के फर्जी खाते भी बनाये गए जिन्होंने छोटी रकम उधार ली। नियामक निगरानी से बचने के लिए बैंक की फर्जी रिपोर्ट भी तैयार की गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी अब आरोपियों की कथित दागी संपत्ति के साक्ष्य तलाश रही है ताकि उन्हें धनशोधन रोधी कानून के तहत संलग्न किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed