फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pmc bank former md says soon custoemr can withdraw one lakh rupees, no fraud happened

PMC बैंक में नहीं हुआ है कोई घोटाला, ग्राहक जल्द निकाल सकेंगे एक लाख रुपयेः पूर्व एमडी

Sat, 28 Sep 2019 10:24 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 28 Sep 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
pmc bank former md says soon custoemr can withdraw one lakh rupees, no fraud happened
pmc bank joy thomas - फोटो : ANI

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस ने शनिवार को कहा कि बैंक में किसी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है और ग्राहकों को जल्द ही एक लाख रुपये निकालने की सुविधा मिल जाएगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए थॉमस ने कहा कि आरबीआई को बैंक की वित्तीय स्थिति को पहले समझना चाहिए था। केंद्रीय बैंक के फैसले से छोटे और बड़े दोनों तरह के ग्राहकों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

आरबीआई जल्द करेगा घोषणा

थॉमस ने दावा किया कि पैसे निकालने की लिमिट को बढ़ाने के लिए आरबीआई जल्द फैसला लेगा। केंद्रीय बैंक ने एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर के 10 हजार रुपये कर दिया था। थॉमस ने कहा कि आरबीआई को आदेश देकर के बैंक के खातों की जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन


हम खुद आरबीआई के एग्जिक्यूटिव निदेशक के पास 19 सितंबर को गए थे और उनको सारी स्थिति के बारे में बताया था। इसके बाद 20 सितंबर को आरबीआई से जांच करने के लिए आधिकारी आए, जिनको हमने सारी जानकारी दे दी। फिर 23 सितंबर को बैंक अपना परिचालन बंद करने और एक हजार रुपये निकाले का आदेश आरबीआई ने जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के पास है पूंजी की तरलता

थॉमस ने  आगे कहा कि आरबीआई ने बहुत ही कड़ा कदम उठाया है। हालांकि बैंक के पास पूंजी की तरलता है। हमारा सीआरआर भी अच्छा है। इसके अलावा बैंक ने जो लोन दिया हुआ है उसके बदले में काफी संपत्ति सुरक्षित गारंटी के तौर पर जमा है। 


पीएमसी बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बंदिश लगाने की पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है। जिस रियल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल पर 2500 करोड़ रुपये का लोन था, उसके मालिक को ही बैंक अलग से 96.5 करोड़ रुपये का लोन दिया था, ताकि वो दूसरे बैंक से लिए गए लोन को चुकता कर सके। 

एक महीने पहले दिया लोन

मुंबई से प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमसी बैंक ने एक माह पहले ही एचडीआईएल के मालिक सारंग वधावन को यह पर्सनल लोन दिया था ताकि वो बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए लोन की भरपाई कर सकें। बैंक ऑफ इंडिया ने लोन की किश्त जमा नहीं करने पर एचडीआईएल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में याचिका दायर की थी।बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी ने 520 करोड़ रुपये का लोन ले रखा था। 

पीएमसी ने दे रखा है 8300 करोड़ का लोन

फिलहाल पीएमसी बैंक ने कुल 8300 करोड़ रुपये का लोन दे रखा है, जिसमें एचडीआईएल को जो लोन दिया है वो कुल लोन राशि का 31 फीसदी है। यह आरबीआई द्वारा तय किए 15 फीसदी के मानक से काफी ज्यादा है। 

एचडीआईएल देता था 50 फीसदी कारोबार

बैंक में एचडीआईएल सबसे पुराना ग्राहक था। थॉमस के अनुसार केवल एचडीआईएल ही बैंक के कुल टर्नओवर का 50 फीसदी बिजनेस देता है। 1988 में जब बैंक में कोई पैसा जमा नहीं कर रहा था, तब इस कंपनी ने 13 लाख रुपये जमा किए थे।

ग्राहकों का साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये जमा 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बैंक के पास ग्राहकों का साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। इसलिए ग्राहक बेहद परेशान हैं। बता दें कि इसकी ब्रांच पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा में स्थित है। 

इसलिए लगाया प्रतिबंध

अनियमितता बरतने के आरोप में भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया है। आरबीआई ने कार्रवाई बैंकिग रेलुगेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 35ए के तहत की है। प्रतिबंध सेक्शन 35 A के तहत लगाया गया है। 

लोन देने पर भी रोक

आरबीआई ने अपने ऑर्डर में कहा है कि खाताधारक अपने बचत खाते, करेंट खाता या अन्य किसी भी खाते से छह महीने में 1,000 रुपये से अधिक पैसे नहीं निकाल पाएंगे। इतना ही नहीं, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक ग्राहकों को किसी भी तरह का लोन भी नहीं दे सकता है। आरबीआई का कहना है कि मुंबई स्थित पीएमसी बैंक को बैंकिंग से संबंधित लेनदेन करने से पहले उससे लिखित में मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed