{"_id":"5772f5524f1c1b007479a926","slug":"pf-and-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"2030 तक सबको मिलेगा पीएफ, पेंशन","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
2030 तक सबको मिलेगा पीएफ, पेंशन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की योजना 2030 तक देश के सभी कामगारों को पीएफ और जीवन बीमा के दायरे में लाने की है। ईपीएफओ ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने विजन डॉक्यूमेंट में तय किया है कि पीएफ, पेंशन और जीवन बीमा के रूप में सभी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस विजन डॉक्यूमेंट में ईपीएफओ के सभी तरह के लाभ की सेवा ऑनलाइन मुहैया कराने की भी बात कही गई है। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने ईपीएफ अधिकारियों के संघ और ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन की सोमवार को एक बैठक बुलाकर विजन 2030 के बारे में चर्चा की। बैठक में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन में किए जाने वाले बदलाव को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन