फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   People queue up in large nos outside banks to deposit/exchange

LIVE: केंद्र ने माना महाराष्ट्र सरकार का अनुरोध, सरकारी भुगतान में मान्य होंगे 'बैन नोट'

Thu, 10 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
People queue up in large nos outside banks to deposit/exchange
पुराने नोट जमा करने या बदलने के लिए देशभर के बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई जगहों पर बेहतर इंतजाम हैं तो कई जगहों पर आपाधापी की स्थिति देखी जा रही है। पढ़ें इस मामले पर बड़ी अपडेट्स LIVE....
विज्ञापन


- केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए नागरिकों के सरकारी भुगतान के लिए कुछ दिन और 500 और 1000 के नोट स्वीकार करने पर हामी भर ली है। 
विज्ञापन


- 'नोट बैन' के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है। 

- मद्रास हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 500 और 1000 के पुराने नोट पर बैन पर स्टे लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा, 'पुराने नोट पर बैन लगाना देश के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने कहा है कि 1000 रुपए के नोट नए रंग और डिजाइन में कुछ ही महीनों में जारी किए जाएंगे।

- शशिकांत दास ने कहा कि नए नोट लाने को लेकर पिछले दो-तीन महीनों से तैयारी चल रही थी और नए नोटों की डिजाइनिंग में आरबीआई के 2-3 लोग ही शामिल थे।

- वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले लेने की कोशिश की है।'

- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक वीकेंड पर भी खुले रहेंगे और देर तक काम होगा।
 
 PICS: नोट बदलवाने के लिए मारामारी, बैंकों में लगी लंबी कतारें, तस्वीरें

- नई दिल्ली की अधिकतर बैंक शाखाओं में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

-नोएडाः पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी संख्या में लोग घंटों से लाइन में इंतजार कर रहे हैं। अभी नए नोट मिलने शुरू नहीं हुए हैं।  -स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एमडी अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, 'ग्राहक ATM से 4,000 रुपए और बैंक काउंटर से 10 हजार रुपए निकाल सकते हैं। इसके अलावा चाहे जितने पैसे जमा कर सकते हैं।' 

-पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में धक्कामुक्की का माहौल। -नई दिल्ली में रिजर्व बैंक के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा है। -बिहार की राजधानी पटना में लोगों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। नोट बदलने के लिए जरूरी फॉर्म भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थे। बाजार से 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन खत्म करने के फैसले के बाद आज का दिन आम लोगों के लिए बेहद अहम है। पुराने नोट बदलने के लिए सभी बैंक और डाक घर आज से रविवार देर शाम तक रोज खुलेंगे। बड़े बैंकों में पुराने नोट बदलने का काम रात 8.00 बजे रात तक चलता रहेगा। रिजर्व बैंक ने जहां इस सप्ताह शनिवार और रविवार को भी बैंक खोलने की व्यवस्था की है वहीं बैंकों ने अतिरिक्त काउंटर खोलने और देर तक काम करने की घोषणा की है। 

-ये नजारा दिल्ली के एक बैंक का है। -गुजरात के अहमदाबाद में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। -मुंबई में भी बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं। -मध्य प्रदेश के गुजरात में शानदार इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed