ओरिएंटल बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, लोन को लेकर किया ये एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्वामित्व वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक अब रेपो दर आधारित ब्याज पर आवास एवं वाहन ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवास ऋण 8.35 फीसदी से और वाहन ऋण 8.70 फीसदी से शुरू हो रहे हैं।
इस संदर्भ में बैंक ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ओबीसी ने नए आवास ऋण एवं वाहन ऋण उत्पाद पेश किए हैं, जो रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़ा है। उसने कहा, 'ग्राहकों को एमसीएलआर से जुड़े दर एवं रेपो आधारित दर में से एक विकल्प को चुनना होगा।'
बता दें कि ओबीसी ने नए उत्पाद ऐसे समय में पेश किया है, जब रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को बैंकों से ऋण एवं जमा पर ब्याज दर को रेपो दर से जोड़ने को कहा था।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम, कॉर्पोरेट टैक्स में मिलेगी छूट
एसबीआई ने भी उठाया था कदम
भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने कुछ महीनों पहले ही इसकी शुरुआत कर दी थी। एसबीआई के बाद अन्य सरकारी बैंकों ने भी लोन को रेपो रेट से लिंक किया है।
लगातार चौथी बार रेपो रेट में हुई कटौती
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की थी। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया था। खास बात ये है कि नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है।