फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   october 2021 Bank Holiday List shut for many days according to RBI see the full holiday list

Bank Holidays October 2021: अगले महीने दो-चार नहीं, बल्कि कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी सूची

Mon, 27 Sep 2021 01:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 27 Sep 2021 01:44 PM IST
सार

यदि आपको अक्तूबर में बैंक का कोई भी काम निपटाना है कि पहले देख लें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगले महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
october 2021 Bank Holiday List shut for many days according to RBI see the full holiday list
Bank Holidays October 2021 - फोटो : pixabay

विस्तार

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि अक्तूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 14 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 1, 2, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 22 और 26 तारीख को हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख राज्य अवसर
1 अक्तूबर 2021 गैंगटॉक बैंक की छमाही लेखाबंदी
2 अक्तूबर 2021 सभी राज्य महात्मा गांधी जयंती
6 अक्तूबर 2021 अगरतला, कोलकाता और बंगलूरू महालय अमावस्या
7 अक्तूबर 2021 इंफाल मेरा छोरें होयबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनमाही
12 अक्तूबर 2021 अगरतला और कोलकाता दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
13 अक्तूबर 2021 अगरतला, इंफाल, कोलकाता, गैंगटॉक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलूरू, रांची, लखनऊ और शिलांग दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
14 अक्तूबर 2021 अगरतला, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, गैंगटॉक, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलूरू, रांची, लखनऊ और शिलांग दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुध पूजा
15 अक्तूबर 2021 इंफाल और शिमला के अतिरिक्त सभी राज्य दुर्गा पूजा/दसरा/दशहरा (विजया दशमी)
16 अक्तूबर 2021 गैंगटॉक दुर्गा पूजा (दशैं)
18 अक्तूबर 2021 गुवाहाटी काती बिहू
19 अक्तूबर 2021 अहमदाबाद, इंफाल, कानपुर, कोच्ची, चेन्नई, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात
20 अक्तूबर 2021 अगरतला, कोलकाता, चंडीगढ़, बंगलूरू और शिमला महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस/लक्ष्मी पूजा/ईद-इ-मिलाद
22 अक्तूबर 2021 जम्मू और श्रीनगर ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
26 अक्तूबर 2021 जम्मू और श्रीनगर अभिगमन दिवस


यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 21 हो जाती हैं। 3 अक्तूबर, 10 अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 24 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 9 अक्तूबर को माह का दूसरा शनिवार है और 23 अक्तूबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 

नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed