फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Now Post office contomers can withdraw money from any ATM

अब डाकघर के खाताधारक किसी भी ATM से निकाल सकेंगे पैसा

Tue, 03 Jan 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Now Post office contomers can withdraw money from any ATM
डाकघर - फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद से नकदी को लेकर मचे घमासान के बीच डाकघर के बचत खाताधारकों को विभाग ने नए वर्ष में बड़ी राहत दी है। अब उन्हें पैसे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अगर उनके पास डाक का एटीएम कार्ड है तो वे किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। यानी, डाक विभाग के खाताधारक अब बैंकों के एटीएम नेटवर्क का भी फायदा उठा सकेंगे। विभाग के एटीएम को बैंकों के सर्वर से जोड़ दिया गया है। इसका फायदा इलाहाबाद क्षेत्र के तकरीबन 50 लाख खाताधारकों को होगा।

विज्ञापन


सुविधा शुरू होने के साथ सोमवार को अफसरों ने इसका ट्रायल भी किया, जो सफल रहा। बैंकों से होड़ लेने के क्रम में पहले सभी डाकघरों को एक-दूसरे से लिंक किया गया। साथ में सभी खाता ऑनलाइन किए गए। इसी के साथ खाताधारकों को कोर बैंकिंग की सुविधा दी गई। इसी क्रम में खाताधारकों को एटीएम की सुविधा देने की पहल की गई। इलाहाबाद में तकरीबन दो साल पहले सिविल लाइंस प्रधान डाकघर में पहला एटीएम लगाया गया। इसके बाद विस्तार की योजना बनाई गई लेकिन अब भी गिनती के एटीएम हैं।
विज्ञापन


अभी तक डाकघर के खाताधारक सिर्फ विभाग के एटीएम से ही पैसा निकाल सकते थे लेकिन नए साल में यह बंदिश खत्म हो गई है। निदेशक सुनील कुमार राय ने बताया कि डाकघर के खाताधारक किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। बैंक के खाताधारक भी विभाग के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। सोमवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत इलाहाबाद, प्रतापगढ, कौशाम्बी, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और जौनपुर के कुल 50 लाख बचत खाताधारक हैं और सभी इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि अभी शहरी क्षेत्र के मात्र 10 हजार खाताधारकों ने ही एटीएम कार्ड लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में सेवा विस्तार की है चुनौती

Now Post office contomers can withdraw money from any ATM

डाकघर के खाताधारकों के लिए एटीएम की सुविधा तो काफी पहले शुरू कर दी गई लेकिन इस योजना को विस्तार नहीं दिया जा सका। शहरी क्षेत्र में ही एक-दो एटीएम लग पाए। इसके विपरीत डाकघर के खाताधारकों के लिए यह पाबंदी भी रही कि वे सिर्फ विभाग के एटीएम से ही पैसा निकाल सकते हैं।

ऐसे में शहर, वह भी गिनती के खाताधारकों ने एटीएम कार्ड लिया। ग्रामीण उपभोक्ता इससे अछूते हैं। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि इलाहाबाद क्षेत्र के कुल 50 लाख में से 10 हजार खाताधारकों के पास ही एटीएम कार्ड है। हालांकि अब विभाग के एटीएम को बैंकों से जोड़ दिया गया है।

निदेशक सुनील कुमार राय ने बताया कि विभाग के सभी डाकघर एक दूसरे से लिंक हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के डाकघर, उपडाकघर के खाताधारक भी इसका फायदा उठा सकते हैं। आवेदन पर उन्हें एटीएम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed