{"_id":"57bebb534f1c1b054bd4edbe","slug":"now-deposit-cash-from-other-bank-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE हो गया यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, अब स्मार्टफोन बन जाएगा बैंक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
LIVE हो गया यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, अब स्मार्टफोन बन जाएगा बैंक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
आप बैंक में कैश जमा करवाना चाहते हैं और आपके बैंक का एटीएम करीब नहीं है तो घबराएं नहीं इस हल निकल आया है। अब दूसरे बैंक के एटीएम पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में आप आसानी से पैसा जमा करवा सकेंगे, चाहे आपका खाता उस बैंक में हो या न हो।
विज्ञापन
नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सर्विस को शुरू कर किया है। अभी इस सर्विस में केवल तीन बैंकों को जोड़ा गया है, जिसके ग्राहक आपस में किसी भी एटीएम पर जाकर के कैश जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन तीन बैंकों में आंध्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड महाराष्ट्र को- ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। इन बैंको के कस्टमर्स एक दूसरे के एटीएम पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन पर जाकर इस सुविधा का फायदा ले सकेंगे।
विज्ञापन