एचएसबीसी को भारतीय कर प्रधिकरण का नोटिस
कथित तौर पर चार भारतीय और उनके परिवारों द्वारा कर चोरी किए जाने के मामले में भारतीय टैक्स अधिकारियों ने ‘पर्याप्त सबूत’ के साथ वैश्विक बैंक एचएसबीसी को नोटिस भेजा है।
साथ ही बैंक की स्विस और दुबई इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ब्रिटेन के एचएसबीसी ने सोमवार को खुलासा किया कि जेनेवा स्थित शाखा के जरिए कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विभिन्न देशों के कर अधिकारी जांच कर रहे हैं और बैंक उनका सहयोग कर रहा है। बैंक ने सतर्क किया है कि इन जांचों का बड़ा आर्थिक असर हो सकता है।
कालेधन के विरुद्ध लड़ाई तेज
एचएसबीसी की जेनेवा शाखा से सैकड़ों भारतीय ग्राहकों के नाम उजागर होने के
बाद से एचएसबीसी भारतीय कर प्राधिकरण के रडार पर है। दूसरे देशों को भी ऐसी
ही सूची मिली जिसके आधार पर विभिन्न देशों ने जांच शुरू की।
भारत सरकार
स्विटजरलैंड में जमा कालेधन के विरुद्ध अपनी लड़ाई तेज कर चुकी है। अनुमान
लगाया जा रहा है कि ऐसे अवैध धन को दुबई जैसी जगहों पर भेजा गया हो सकता
है।