फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   next big banking merger on cards after election, pnb will become third largest government bank

पीएनबी में हो सकता है इन बैंकों का विलय, बन जाएगा तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक

Tue, 30 Apr 2019 06:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 30 Apr 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
next big banking merger on cards after election, pnb will become third largest government bank
pnb

भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकार ऐसा कदम तीन अन्य बैंकों पर उठाने जा रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो छोटे बैंकों का विलय किया जाएगा। इस विलय के पश्चात पीएनबी देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा।  

विज्ञापन

पीएनबी में होगा दो बैंकों का विलय

देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में दो अन्य बैंकों का विलय किया जाएगा। जिन बैंकों का पीएनबी में विलय हो सकता  है उसके लिए पांच बैंकों का नाम चल रहा है। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब एंड सिंध बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इनमें से दो बैंक ही पीएनबी में विलय किए जाएंगे। 

विज्ञापन

इन तीन बैंकों का हो सकता है विलय

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और पंजाब एंड सिंध बैंक का विलय करने जा रही है। इस बारे में फैसला सरकार चुनावों के बाद ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पीएनबी और पंजाब एंड सिंध बैंक का मुख्यालय दिल्ली में है, वहीं ओबीसी का गुरुग्राम में स्थित है। अगर सरकार इन बैंकों के विलय प्रस्ताव पर मुहर लगाती है तो फिर यह एसबीआई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा और बैंक ऑफ बड़ौदा को भी मात कर देगा। 

तीसरी तिमाही तक पूरा होगा प्रोसेस

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पूरा प्रोसेस इस साल की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा में देना और विजया बैंक का विलय किया था। 1 अप्रैल से नया बैंक अस्तित्व में आ गया था। इस विलय के लिए सरकार ने अक्तूबर में प्रस्ताव दिया था। 

next big banking merger on cards after election, pnb will become third largest government bank
वित्त मंत्रालय

खत्म होंगे छोटे बैंक

सरकार का प्लान है कि देश में छोटे बैंकों का बड़े बैंकों में विलय कर दिया जाए। इससे बैंकों का एनपीए भी कम होने की उम्मीद है।  इन तीन बैंकों के विलय होने के बाद नये बैंक की कुल जमा पूंजी 16.5 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। इसमें डिपॉजिट 9.6 लाख करोड़ रुपये और कर्ज 7 लाख करोड़ रुपये शामिल होगा। 

देश में यह हैं पांच बड़े बैंक

देश में जो पांच बड़े बैंक हैं उनमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। एसबीआई में फिलहाल सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।  

इस विलय के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कुल 9401 बैंक शाखाएं और कुल 13432 एटीएम हो गए हैं। एसबीआई के पास 59,291 एटीएम और 18 हजार से ज्यादा शाखाएं हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के पास 4,867 शाखाएं और 14,367 एटीएम हैं।

31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2017-18 तक पंजाब नेशनल बैंक पर 12,283 करोड़, ओबीसी पर 5872 करोड़ रुपये और आंध्रा बैंक पर 3413 करोड़ रुपये का एनपीए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed