फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   New Cheque book Rules from 1 october 2021 for OBC and UBI bank customers announced by PNB Bank

सावधान: अगले महीने से नहीं कर पाएंगे इन बैंकों की चेकबुक से पेमेंट, फटाफट करें बैंक से संपर्क

Fri, 10 Sep 2021 11:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 10 Sep 2021 11:34 AM IST
सार

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो चुका है। एक अक्तूबर से OBC और UBI की पुरानी चेकबुक काम नहीं करेंगी।

विज्ञापन
New Cheque book Rules from 1 october 2021 for OBC and UBI bank customers announced by PNB Bank
चेक - फोटो : pixabay

विस्तार

बैंक ग्राहकों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। अगले महीने यानी एक अक्तूबर 2021 से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के ग्राहकों की पुरानी चेकबुक अमान्य हो जाएंगी। यानी आप अपनी पुरानी चेकबुक के जरिए किसी भी तरह की पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इसकी घोषणा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने की। इसलिए अगर आपका खाता भी इन बैंकों में था तो अपनी पुरानी चेकबुक बदलवा लें। 

विज्ञापन


इसलिए अमान्य हो रही हैं पुरानी चेकबुक 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में 10 सरकारी बैंकों को चार बड़े बैंकों में विलय करने की घोषणा की थी। विलय अप्रैल 2020 में लागू हुआ था। एक अप्रैल 2020 को ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पीएनबी के साथ मर्जर किया गया था। अब दोनों बैंकों के ग्राहकों से लेकर ब्रांच तक सब कुछ पीएनबी के हैं। विलय होने के बाद खाताधारकों के आईएफएससी व एमआईसीआर कोड में बदलाव होने की वजह से अक्तूबर 2021 से बैंकिंग सिस्टम पुराने चेक को अमान्य कर देगा। ग्राहक तुरंत बैंक शाखा में जाकर नए चेकबुक के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन


क्या है IFSC कोड?
इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोड (IFSC) एक यूनिक 11-डिजीट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसका उपयोग एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से किए गए डिजिटल लेनदेन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है MICR कोड?
मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन (MICR) कोड नौ अंकों का होता है। इससे उन बैंक शाखाओं की पहचान होती है जो इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इसमें बैंक कोड, खाता विवरण, राशि और चेक नंबर जैसे विवरण शामिल होते हैं। 


अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल
अधिक जानकारी के लिए ग्राहक पंजाब नेशनल बैंक की नजदीकी शाखा से संपर्क करके या पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा नंबर 18001802222/ 18001032222 कर कॉल करें। ग्राहक (care@pnb.co.in) इस ई-मेल आईडी के जरिए भी बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed