फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   new atm machine named kalpna will be launched soon

ये नई 'कल्पना' एटीएम को बना देगी हाई-टेक, जानिए कैसे

Thu, 16 Apr 2015 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
new atm machine named kalpna will be launched soon

जल्द ही देश भर ऐसे एटीएम लगेंगे, जिनसे पैसा निकालना और अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगा। इन नए एटीएम में सिक्योरिटी फीचर तो अधिक होंगे ही, साथ ही इसमें हाई स्पीड की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


ये नए एटीएम एनसीआर इंडिया कंपनी बना रही है। कंपनी ने इस नए एटीएम का नाम 'कल्पना' रखा है। आपको बता दें कि इन नए एटीएम में अधिक सिक्योरिटी फीचर होने के चलते हैकिंग की परेशानी से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


इन सभी नए एटीएम में बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी। इन नई मशीनों के लगने से एटीएम के रख-रखाव का खर्च करीब 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।

एनसीआर इंडिया के अनुसार पिछले महीने भर में उन्होंने करीब 4000 मशीनें बनाई हैं। इन मशीनों को भारत में लगाने से पहले इंडोनेशिया में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI लगाएगा 8000 नए एटीएम

new atm machine named kalpna will be launched soon

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को घोषणा की है कि वह इस वित्त वर्ष के दौरान करीब 8000 नए एटीएम स्थापित करेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के बी श्रीराम के अनुसार इसमें 4000 ऐसी मशीनें लगेंगी, जिनसे पैसे निकालने के साथ-साथ पैसे जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा 2000 मशीनें सिर्फ पैसे निकालने के लिए और 2000 सिर्फ पैसे जमा करने के लिए लगेंगी।

आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक के कुल 43,000 एटीएम हैं, जिनसे रोजाना करीब 2,400 करोड़ रुपए निकाले जाते हैं। इनसे रोजाना करीब 25 करोड़ ट्रांजैक्शन होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed