फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   new 50 pound banknote featuring the mathematician Alan Turing enters circulation in Britain

ब्रिटेन: प्रचलन में आया ट्यूरिंग की तस्वीर वाला 50 पाउंड का नया नोट, ये है खासियत

Wed, 23 Jun 2021 04:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 23 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

ब्रिटेन में एलन ट्यूरिंग की तस्वीर के साथ 50 पाउंड का नया नोट प्रचलन में आ गया है।1930 की शुरुआत में ट्यूरिंग ने यूनिवर्सल मशीन का कॉन्सेप्ट तैयार किया, जो किसी भी कंप्यूटेशनल प्रॉब्लम का हल निकाल सकती थी।

विज्ञापन
new 50 pound banknote featuring the mathematician Alan Turing enters circulation in Britain
ब्रिटेन में प्रचलन में आया 50 पाउंड का नया नोट - फोटो : Reuters

विस्तार

ब्रिटेन में महान मैथेमेटिशियन और कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग की तस्वीर के साथ 50 पाउंड का नया नोट प्रचलन में आ गया है। ट्यूरिंग कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक होने के साथ वॉर हीरो थे। उन्होंने दूसरे युद्ध के दौरान जर्मनी से नाजियों द्वारा भेजे गए एनिग्मा कोड तोड़ने में सफलता हासिल की थी। इस कोड को तोड़ने की वजह से लाखों लोगों की जान बची थी। इन कोड का इस्तेमाल जर्मन सेना युद्ध के दौरान गोपनीय संदेशों की कोडिंग के लिए करती थी। 

विज्ञापन


ये है खासियत
नया 50 पाउंड का बैंकनोट बैंक ऑफ इंग्लैंड के कागज वाले बैंक नोटों से ज्यादा टिकाऊ है। यह अधिक ड्यूरेबल प्लास्टिक या पॉलिमर से बना है। मौजूदा पेपर वाले 50 पाउंड के बैंक नोट नए पॉलिमर के साथ सितंबर 2022 के अंत तक प्रचलन में रहेंगे।
विज्ञापन


1930 में तैयार किया था यूनिवर्सल मशीन का कॉन्सेप्ट
1930 की शुरुआत में ट्यूरिंग ने यूनिवर्सल मशीन का कॉन्सेप्ट तैयार किया, जो किसी भी कंप्यूटेशनल प्रॉब्लम का हल निकाल सकती थी। ट्यूरिंग को दौड़ लगाना बहुत पसंद था। बहुत सारे लोग उनको नापसंद भी करते थे और उसकी वजह थी उनका समलैंगिक होना। उस वक्त समलैंगिक होना गैरकानूनी था। उन्हें विक्टोरियन कानूनों के तहत दोषी माना गया था। ट्यूरिंग ने कारावास के बजाय नपुंसक बनना स्वीकार किया था। उनकी जिंदगी पर दो फिल्में, ब्रेकिंग द कोड और द इमिटेशन गेम भी बनीं। 1954 में जहर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा प्रचलन में 4.5 अरब बैंक नोट्स में से 50 पाउंड के नोट 3570 लाख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूरिंग को दुनिया 'गुमनाम वैज्ञानिक' के तौर पर जानती है। कई इतिहासकारों का मानना है कि वो एलन ट्यूरिंग ही थे, जिनकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध दो साल पहले ही खत्म हो गया था। 23 जून 1912 को लंदन में जन्मे एलन ट्यूरिंग एक कंप्यूटर वैज्ञानिक, गणितज्ञ, तर्कज्ञ, क्रिप्टैनालिस्ट, दार्शनिक और सैद्धांतिक जीवविज्ञानी थे। ट्यूरिंग को व्यापक रूप से सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धि का जनक माना जाता है। अपने 41 साल के छोटे से जीवनकाल में उन्होंने कई ऐसे काम किए थे, जिनकी वजह से लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed