फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   money deposited in jan dhan accounts crosses one trillion rupees mark

36.06 करोड़ जन धन खातों में एक लाख करोड़ रुपये के पार हुई जमा राशि

Wed, 10 Jul 2019 08:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
money deposited in jan dhan accounts crosses one trillion rupees mark

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए खातों में जमा धनराशि 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। मोदी सरकार ने पांच साल पहले इस योजना की शुरुआत की थी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन

अगस्त 2014 में शुरू हुई थी योजना

मंत्रालय के अनुसार, पांच वर्षों में कुल 36.06 करोड़ जन धन खाते खोले गए जिसमें 1,00,495.94 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। ये आंकड़े तीन जुलाई तक के हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि छह जून तक कुल 99,495.94 करोड़ रुपये जन धन खातों में जम थे, जबकि पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में कुल जमा राशि 99,232.71 करोड़ थी।

विज्ञापन


सरकार ने 28 अगस्त 2014 को देशभर में बैंकिंग सुविधा का विस्तार करने के मकसद से इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत खोले गए खाते मूल बचत खातों की तरह हैं, जिस पर रूपे डेबिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28.44 करोड़ रूपे कार्ड जारी

अभी तक खोले गए कुल जन धन खातों में से 28.44 करोड़ खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। ऐसे खाताधारकों को हर महीने मिनिमम बैलेंस रखने की भी बाध्यता नहीं रहेगी।

बीमा सुविधा का विस्तार

योजना की सफलता के लिए सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद सभी खाताधारकों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी। इसी तरह ओवरड्राफ्ट सुविधा भी 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई। योजना के लाभार्थियों में 50 फीसदी से ज्यादा संख्या महिलाओं की है। सरकार इन खातों का इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं की सब्सिडी देने के लिए डीबीटी के तहत भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed