फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   mha flags down icbc bid to open second branch in mumbai

दुनिया के सबसे बड़े इस बैंक की नहीं खुल पाएगी भारत में दूसरी शाखा, गृह मंत्रालय ने लगाई रोक

Mon, 09 Jul 2018 12:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
mha flags down icbc  bid to open second branch in mumbai

दुनिया के सबसे बड़े बैंक की भारत में दूसरी शाखा खुलने पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी है। इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) की पहले से एक शाखा मुंबई में खुली हुई है और उसने दिल्ली में अपनी दूसरी शाखा खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पास आवेदन कर रखा है। 

विज्ञापन


मुंबई शाखा में हैं ज्यादा चीनी कर्मचारी
गृह मंत्रालय के मुताबिक आईसीबीसी की मुंबई शाखा में पहले से ही ज्यादा चीनी कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में इसे दिल्ली में शाखा खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। गृह मंत्रालय ने मुंबई शाखा में केवल 3-4 चीनी कर्मचारियों को रखने की अनुमति दी है, जबकि यहां पर फिलहाल 12 चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नहीं करा रहे हैं FRRO में रजिस्ट्रेशन
180 दिन या फिर 6 महीने से अधिक समय तक भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक केवल चार कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है। जबकि बाकी कर्मचारी 6 महीने से पहले देश छोड़कर चले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने जनवरी 2018 में इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना को देश में अपनी शाखाएं को खोलने की मंजूरी दी थी। देश भर में कुल 45 विदेशी बैंकों को आरबीआई अभी तक लाइसेंस दिया है, जिसके बाद वो यहां पर बिजनेस कर रहे हैं। 

42 देशों में मौजूद हैं शाखाएं

mha flags down icbc  bid to open second branch in mumbai
इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) की स्थापना 1 जनवरी 1984 को बीजिंग में हुई थी। आईसीबीसी 28 अक्टूबर 2005 को ज्वाइंट स्टॉक लिमिटेड कंपनी में रिस्ट्रकचर हुई और ठीक इसके एक साल बाद शंघाई स्टॉक एक्सचेंज और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हुआ।

आज यह विश्व का सबसे बड़ा लिस्टेड बैंक भी है। बैंक की शाखाएं चीन के अलावा दुनिया के 42 देशों में मौजूद है जिसमें से भारत में इकलौती शाखा मुंबई में है। 5320 कारपोरेट और 49.6 करोड़ पर्सनल कस्टमर्स बैंक के पास है। 31 मार्च 2016 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में बैंक का टोटल असेट वैल्यू 3,545 बिलियन यूएस डॉलर (237.51 लाख करोड़ रुपये) था।

सबसे ज्यादा हैं इस विदेशी बैंक की शाखाएं
ब्रिटेन के स्टैण्डर्ड चार्टेड बैंक की सबसे ज्यादा 100 शाखाएं इस वक्त देश में मौजूद हैं। इसके अलावा ईरान के तीन बैंकों ने भी आरबीआई के पास अपनी शाखाएं भारत में खोलने के लिए आवेदन किया है। ईरान के अलावा कोरिया, मलेशिया और नीदरलैंड के एक बैंक ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी इनको मंजूरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed