फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   mastercard working on new technology to reduce cost on card payments

डिजिटल पेमेंट्स की कम आएगी लागत, मास्टरकार्ड लेकर आ रहा है नई टेक्नोलॉजी

Wed, 02 Aug 2017 03:58 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 02 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
mastercard working on new technology to reduce cost on card payments

कार्ड के जरिये भुगतान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड कम लागत वाली भुगतान प्रौद्योगिकी लाने के लिये भारत सरकार के साथ नजदीकी से काम कर रही है, ताकि भारत के डिजिटलीकरण कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाया जा सके। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।

विज्ञापन


मास्टर कार्ड के ग्लोबल एंटरप्राइजिज रिस्क एण्ड सिक्युरिटी के अध्यक्ष अजय भल्ला ने कहा, ‘‘वर्तमान में तीन लाख से अधिक से अधिक व्यावसायी हैं जिन्होंने दुनिया का पहला अंतर वैश्विक भुगतान निदान, भारत क्यू-आर को अपनाया है।’’
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ ने देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिये 21 फरवरी को भारत क्यूआर को जारी किया था। इस साफ्टवेयर निदान को मास्टरकार्ड ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), वीजा और अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ मिलकर विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भल्ला ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान लगातार ‘‘काफी सकारात्मक’’ बना हुआ है और यह बढ़ता हुआ व्यावसाय है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक संगठन के तौर पर भारत में बड़े पैमाने पर काम करने के लिये प्रतिबद्ध हैं और इसके लिये हम नियामकों, बैंकों और सभी पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उद्योग के एक अनुमान का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले के मुकाबले अब व्यावसायियों द्वारा दैनिक भुगतान के मामले में कार्ड का इस्तेमाल 86 प्रतिशत तक बढ़ा है।


उन्होंने रिजर्वबैंक के उन आंकड़ों का भी उल्लेख किया जिसमें छह माह के दौरान बिक्री केन्द्र टर्मिनल में 70 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। सितंबर 2016 में यह संख्या 15 लाख से बढ़कर मार्च 2017 में 25 लाख तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed