फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Mahindra group buys close to 5% stake in RBL Bank, shares jump

RBL Bank-Mahindra: महिंद्रा समूह ने आरबीएल बैंक में 4.9% हिस्सेदारी खरीदी, शेयरों में 7 फीसदी से अधिक का उछाल

Wed, 26 Jul 2023 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

RBL Bank-Mahindra: दिसंबर 2021 में आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति पर चिंताओं के बीच आरबीआई ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया था, जबकि तत्कालीन सीईओ विश्ववीर आहूजा छुट्टी पर चले गए थे। अब महिंद्रा समूह की ओर से बैंक में 4.9% हिस्सेदारी खरीदने की खबर आई है।

विज्ञापन
Mahindra group buys close to 5% stake in RBL Bank, shares jump
आरबीएल बैंक - फोटो : facebook: @TheRBLBank

विस्तार

महिंद्रा समूह की एक इकाई ने खुले बाजार के रास्ते से आरबीएल बैंक में लगभग 4.9% हिस्सेदारी हासिल की है। आरबीआई के नियमों के तहत, अगर किसी बैंक में किसी एक कंपनी की शेयरहोल्डिंग 5% तक पहुंच जाती है, तो आगे किसी भी हिस्सेदारी खरीद के लिए आरबीआई की मंजूरी की जरूरत होती है। इस खरीदारी के बाद बीएसई पर आरबीएल के शेयर 16.10 रुपये (7.21%) चढ़कर 239.40 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए।

विज्ञापन

दिसंबर 2021 में बैंक की वित्तीय स्थिति पर जतायी गई थी चिंता

बता दें कि महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के माध्यम से वित्तीय सेवाओं के कारोबार में मौजूद है। दिसंबर 2021 में आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति पर चिंताओं के बीच आरबीआई ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया था, जबकि तत्कालीन सीईओ विश्ववीर आहूजा छुट्टी पर चले गए थे। बाद में बैंक के बोर्ड ने राजीव आहूजा को अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था।

विज्ञापन

आरबीएल बैंक की देशभर में 500 से अधिक शाखाएं

बैंकिंग दिग्गज आर सुब्रमण्यकुमार आरबीएल बैंक के वर्तमान प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। आरबीएल बैंक में शामिल होने से पहले वह इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ और बोर्ड अध्यक्ष थे। आरबीएल बैंक बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। देश में बैंक की 500 से अधिक शाखाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed