फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Loan if Banks rose by more than 5 percent deposit also increased according to Reserve Bank of India

RBI ने दी जानकारी, जानिए छह नवंबर को समाप्त पखवाड़े में कितना रहा बैंकों का ऋण

Sat, 21 Nov 2020 02:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 21 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Loan if Banks rose by more than 5 percent deposit also increased according to Reserve Bank of India
रुपये - फोटो : pixabay

छह नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का दिया गया ऋण 5.67 फीसदी बढ़कर 104.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह पता चला। इस दौरान बैंकों के पास जमा 10.63 फीसदी बढ़कर 143.80 लाख करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन


पिछले साल यह था आंकड़ा
आठ नवंबर 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 98.46 लाख करोड़ रुपये और जमा 129.98 लाख करोड़ रुपये पर थी। आंकड़ों के अनुसार, 23 अक्तूबर 2020 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक ऋण 5.06 फीसदी और जमा 10.12 फीसदी बढ़ गया थी। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर सितंबर 2020 में गैर-खाद्य बैंक ऋण की वृद्धि दर घटकर सितंबर 2019 के 8.1 फीसदी की तुलना में 5.8 फीसदी पर आ गई। 
विज्ञापन


शून्य फीसदी रही उद्योग ऋण की वृद्धि दर
सितंबर 2020 में उद्योग ऋण की वृद्धि दर सितंबर 2019 के 2.7 फीसदी वृद्धि की तुलना में शून्य फीसदी रही। आलोच्य अवधि के दौरान कृषि और संबद्ध गतिविधियों के ऋण में 5.9 फीसदी की वृद्धि हुई। साल भर पहले इसमें सात फीसदी की वृद्धि हुई थी। पिछले साल सितंबर में सेवा क्षेत्र में ऋण की वृद्धि दर 7.3 फीसदी रही थी, जो बढ़कर 9.1 फीसदी हो गई। इस दौरान व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर साल भर पहले के 16.6 फीसदी की तुलना में 9.2 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed