{"_id":"5ecdc43a8ebc3e90644a51b2","slug":"life-insurance-companies-may-increase-the-premium-its-burden-will-increase-on-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियम बढ़ा सकती हैं जीवन बीमा कंपनियां, ग्राहकों पर बढ़ेगा इसका बोझ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
प्रीमियम बढ़ा सकती हैं जीवन बीमा कंपनियां, ग्राहकों पर बढ़ेगा इसका बोझ
Wed, 27 May 2020 07:07 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 May 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बीमा क्लेम के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंपनियां टर्म इंश्योरेंस बढ़ा सकती हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि रीइंश्योरेंस कंपनियों ने अपना प्रीमियम पहले ही बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर जीवन बीमा कंपनियों की लागत पर पड़ा है। ऐसे में ये कंपनियां जल्द ही अपना प्रीमियम 20 से 40 फीसदी महंगा कर सकती हैं।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि टर्म इंश्योरेंस में पिछले महीने 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है और जिन कंपनियों ने अभी तक नहीं बढ़ाया है, वे भी जल्द ही लागू कर सकती हैं। दरअसल, कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ महीने में बीमा क्लेम काफी बढ़ गया है। इससे रीइंश्योरेंस कंपनियों पर देनदारी का बोझ आ गया और उन्होंने बीमा कंपनियों से ज्यादा प्रीमियम वसूलना शुरू कर दिया। अब ये कंपनियां ग्राहकों पर इसका बोझ डालने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन