{"_id":"677e7ee8bd060186e60dc843","slug":"lic-s-bima-sakhi-yojana-records-over-50-000-registrations-within-one-month-of-launch-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC: 'बीमा सखी योजना' में एक महीने के भीतर 50 हजार से अधिक पंजीकरण, हर महीने इतने मेहनताने का होगा भुगतान","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
LIC: 'बीमा सखी योजना' में एक महीने के भीतर 50 हजार से अधिक पंजीकरण, हर महीने इतने मेहनताने का होगा भुगतान
Wed, 08 Jan 2025 07:04 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:04 PM IST
सार
LIC: एलआईसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उद्घाटन के एक महीने बाद बीमा सखियों के लिए कुल 52,511 पंजीकरण हुए हैं। कंपनी के अनुसार 27,695 बीमा सखियों को पॉलिसी बेचने के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं और 14,583 बीमा सखियों ने पॉलिसी बेचना शुरू कर दिया है। बीमा कंपनी ने और क्या कहा, आइए जानें।
विज्ञापन
एलआईसी बीमा सखी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण जरिए विकसित भारत की पहल के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बीमा सखी योजना की शुरुआत की है इसमें महीने के भीतर 50,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
एलआईसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उद्घाटन के एक महीने बाद बीमा सखियों के लिए कुल 52,511 पंजीकरण हुए हैं। कंपनी के अनुसार 27,695 बीमा सखियों को पॉलिसी बेचने के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं और 14,583 बीमा सखियों ने पॉलिसी बेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एलआईसी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, "हमारा उद्देश्य एक वर्ष के भीतर देश की प्रत्येक पंचायत को कम से कम एक बीमा सखी से कवर करना है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एलआईसी महिलाओं को उचित कौशल प्रदान करके और उन्हें मजबूत डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाकर बीमा सखी धारा को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना में व्यवसाय पर अर्जित कमीशन के अलावा तीन साल के लिए मासिक भुगतान का लाभ भी शामिल है। योजना के अनुसार, प्रत्येक बीमा सखी को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये तथा तीसरे वर्ष 5,000 रुपये मासिक वजीफा (भुगतान) दिया जाएगा।
यह वजीफा एक बुनियादी सहायता भत्ते के रूप में काम करता है। इसके अतिरिक्त, महिला एजेंट अपनी बीमा पॉलिसियों के आधार पर कमीशन कमा सकती हैं, और उनकी कमाई उनके लाए गए व्यवसाय के अनुपात में बढ़ती है। एलआईसी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 2 लाख बीमा सखियों की भर्ती करना है। 18 से 70 वर्ष की आयु की वे महिलाएं जो 10वीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं, आवेदन करने के लिए पात्र हैं।