फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC: केवल एक बार भरिए प्रीमियम और जीवन भर पाइए हर महीने 20 हजार की पेंशन

Sun, 29 Nov 2020 04:14 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
LIC launches Jeevan Akshay Scheme as in Immediate Annuity Plan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपनी लोकप्रिय योजना 'जीवन अक्षय पॉलिसी' को फिर शुरू किया है। यह एक पेंशन योजना है, जिसे कंपनी ने अब नए सिरे से शुरू किया है। कुछ महीने पहले ही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने जीवन शांति नामक एक योजना की शुरुआत की थी और अक्षय योजना को वापस ले लिया था, लेकिन कंपनी अब दोबारा इस योजना को वापस लेकर आई है। 

Trending Videos
LIC launches Jeevan Akshay Scheme as in Immediate Annuity Plan
जीवन बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay

नए कलेवर में लाई गई जीवन अक्षय VII, एलआईसी का इमीडिएट एन्युटी प्लान (Immediate Annuity Plan) यानी तत्काल वार्षिकी योजना है। इस योजना में आप एक बार प्रीमियम देकर हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन की सुविधा पा सकते हैं। इस पॉलिसी को कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है। इसमें एकमुश्त राशि के भुगतान पर निवेशकों को एन्युटी के 10 विकल्पों में से एक के चयन की सुविधा मिलती है।

LIC launches Jeevan Akshay Scheme as in Immediate Annuity Plan
जीवन बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay

इन 10 विकल्पों में से एक ऐसा है जिसके तहत एक बार प्रीमियम जमा करने के बाद हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। जीवन अक्षय पॉलिसी में एक लाख रुपये की किश्त देकर भी पेशन ली जा सकती है, लेकिन 20 हजार रुपये मासिक की पेंशन के लिए निवेश की राशि भी अधिक है।  20 हजार रुपये प्रति महीने की पेंशन के लिए आपको 40 लाख 72 हजार रुपये का निवेश करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC launches Jeevan Akshay Scheme as in Immediate Annuity Plan
insurance

इस पेंशन के भुगतान के लिए चार तरीके (सालाना, छमाही, तिमाही और प्रति महीना) दिए गए हैं। इनमें सालाना भुगतान पर दो लाख 60 हजार रुपये, छमाही एक लाख 27 हजार 600 रुपये, तिमाही 63,250 रुपये और मासिक 20,967 रुपये की पेंशन मिलती है। इसके तहत पॉलिसी लेने वाले को आजीवन एन्युटी भुगतान किया जाता है। आप इस योजना को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से ले सकते हैं।

विज्ञापन
LIC launches Jeevan Akshay Scheme as in Immediate Annuity Plan
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है और 30 से 85 वर्ष की आयु के लोग इस योजना को लेने के लिए योग्य हैं। उल्लेखनीय है कि जीवन अक्षय योजना एक इमीडिएट एन्युटी प्लान है। वहीं, एलआईसी ने जीवन शांति योजना को स्थगित एन्युटी प्लान (Deferred Annuity Plan) बना दिया है। दोनों योजनाओं के बीच किसी तरह की गड़बड़ न हो, इसके लिए कंपनी ने जीवन शांति योजना को संशोधित भी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed