फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   LIC debut is 2nd worst among 11 global firms 17 Billion Dollar loss puts LIC IPO

LIC: एलआईसी इस साल एशिया में घाटा देने वाली कंपनियों में दूसरे नंबर पर, शेयर 29 फीसदी टूटा, मार्केट कैप 1.78 लाख करोड़ घटा

Tue, 14 Jun 2022 07:10 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 07:10 AM IST
सार

एलआईसी का आईपीओ 949 रुपये पर आया था और शेयर 17 मई को लिस्ट हुआ था, जो सोमवार को 668 रुपये पर बंद हुआ। इश्यू के भाव पर इसका बाजार पूंजीकरण 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था, लेकिन अब यह 4.22 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

विज्ञापन
LIC debut is 2nd worst among 11 global firms 17 Billion Dollar loss puts LIC IPO
एलआईसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इस साल एशिया में सूचीबद्ध हुए शेयरों में घाटा देने के मामले में दूसरे नंबर पर रही है। इसके शेयर ने 29 फीसदी का नुकसान दिया, जबकि दक्षिण कोरिया की एलजी एनर्जी के शेयर में 30 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


एलआईसी का आईपीओ 949 रुपये पर आया था और शेयर 17 मई को लिस्ट हुआ था, जो सोमवार को 668 रुपये पर बंद हुआ। इश्यू के भाव पर इसका बाजार पूंजीकरण 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था, लेकिन अब यह 4.22 लाख करोड़ रुपये रह गया है। यानी 1.78 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। पिछले 10 दिन से लगातार इसके शेयरों की पिटाई हो रही है। इसकी तुलना में जनवरी से लेकर अब तक बीएसई का सेंसेक्स केवल 9 फीसदी टूटा है।

विज्ञापन
  • 4.22 लाख करोड़ रह गया एलआईसी  का बाजार मूल्य
  • पेटीएम, जोमैटो, नायका ने डुबाए 2.36 लाख करोड़

पेटीएम में 1.02 लाख करोड़ रुपये का घाटा
पेटीएम के शेयर ने भी निवेशकों को जमकर घाटा दिया है। नवंबर में इसका आईपीओ 2,150 रुपये पर आया था और बाजार पूंजीकरण 1.39 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार को शेयर 583 रुपये पर बंद हुआ, जो करीबन 72 फीसदी टूटा है। मार्केट कैप 37,828 करोड़ रुपये है। लिस्टिंग पर ही यह शेयर 27 फीसदी टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोमैटो का शेयर 60 फीसदी टूटा
नवंबर में जोमैटो 169 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसका भी शेयर इश्यू भाव से नीचे अब 67 रुपये पर पहुं्च गया है। यानी 60 फीसदी का नुकसान निवेशकों को दिया है। बाजार पूंजीकरण 1.39 लाख करोड़ रुपये से घटकर 53,068 करोड़ रुपये पर आ गया है।

नायका में 40 फीसदी का नुकसान
नायका का शेयर नवंबर में 2,574 रुपये पर था जो अब 40 फीसदी गिरकर 1,458 रुपये पर आ गया है। उस समय बाजार पूंजीकरण 1.19 लाख करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 69,153 करोड़ रुपये रह गया है। यानी करीबन 49 हजार करोड़ रुपये की कमी आई है।


क्रिप्टो बाजार में 16 महीने की बड़ी गिरावट
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में सोमवार को एक लाख करोड़ डॉलर की गिरावट आई। यह जनवरी, 2021 के बाद 16 महीने की बड़ी गिरावट है। क्रिप्टो बाजार का मूल्यांकन घटकर 926 अरब डॉलर पर आ गया, जो नवंबर, 2021 में बढ़कर 2.9 लाख करोड़ डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

बिटकॉइन 10 फीसदी गिरकर 23,750 डॉलर पर आ गया है, जो इसका 18 महीने का निचला स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed