फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Kotak Mahindra Bank Reduced Interest Rate Of Home Loan know by when customers will get benefit

खुशखबर: इस बैंक ने सस्ता किया होम लोन, आठ नवंबर तक मिलेगा सस्ती दरों का लाभ

Fri, 10 Sep 2021 12:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:41 PM IST
सार

कोटक महिंद्रा बैंक ने आठ नवंबर 2021 तक होम लोन की ब्याज दर में कटौती की है। इसमें 15 आधार अंकों की कटौती की गई है। 

विज्ञापन
Kotak Mahindra Bank Reduced Interest Rate Of Home Loan know by when customers will get benefit
होम लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि निजी सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में कटौती का एलान किया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने 15 आधार अंकों की कटौती की है। कटौती के बाद होम लोन के ब्याज दर 6.65 फीसदी से कम होकर 6.50 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


कब तक मिलेगा सस्ते लोन का लाभ?
ग्राहकों को लिए होम लोन की सस्ती दरें आठ नवंबर 2021 तक उपलब्ध हैं। मालूम हो कि यह नई ब्याज दर नए होम लोन ग्राहकों के अलावा उन ग्राहकों पर भी लागू होगी जो किसी अन्य बैंक से ट्रांसफर होकर कोटक महिंद्रा बैंक में आएंगे। बैंक ने कहा कि होम लोन के ब्याज की नई दर 10 सितंबर से लागू हो गई है। मालूम हो कि देश में 16 बैंक और अन्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इस समय ग्राहकों को सात फीसदी से कम ब्याज पर होम लोन दे रही हैं।
विज्ञापन


अन्य बैंकों में इतनी है ब्याज दर
सरकारी बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक 6.65 फीसदी पर होम लोन दे रहा है। देश का सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी में होम लोन की ब्याज दर 6.95 फीसदी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में यह 6.50 फीसदी है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को 6.75 फीसदी की दर पर होम लोन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम लोन के लिए सरकारी बैंक ज्यादा भरोसेमंद है या प्राइवेट?
हाल ही में हुए फिनटेक कंपनी बेसिक होम लोन के सर्वे के अनुसार, भारत में लोग सरकारी क्षेत्र के बैंकों को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। सर्वे के अनुसार, 47 फीसदी लोगों का मानना है कि वे घर खरीदने के लिए निजी बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों से कर्ज लेना पसंद करते हैं। यह सर्वे महामारी के दौरान लोगों के खरीदारी पैटर्न और प्राथमिकता को समझने के लिए किया गया था। इसमें 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। करीब 470 लोगों ने होम लोन के लिए सरकारी क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा जताया और सिर्फ 270 लोगों ने कहा कि वे होम लोन के लिए निजी बैंकों से लोन लेना पसंद करेंगे। आंकड़े 25 शहरों से संकलित किए गए हैं। करीब 24 फीसदी लोगों ने अपनी बचत का इस्तेमाल किया और घर की खरीदारी की। वहीं सिर्फ एक फीसदी ने किसी गैर-संस्थागत निजी कर्जदाता से कर्ज लेने को तरजीह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed