फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   know about SBI new ATM withdrawal rules including Transaction limits charges and other details

जरूरी खबर: SBI ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, अब ऐसा करने पर लगेगा जुर्माना

Thu, 02 Jul 2020 12:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
know about SBI new ATM withdrawal rules including Transaction limits charges and other details
एटीएम का उपयोग - फोटो : iStock

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने एटीएम निकासी नियमों में बदलाव किया है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो ग्राहकों पर जुर्माना लगेगा। मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वित्त मंत्रालय ने छूट दी थी कि 30 जून तक किसी भी बैंक के डेबिट या एटीएम कार्ड से किसी अन्य बैंक के एटीएम से नकदी निकालने पर चार्ज नहीं लगेगा। एसबीआई ग्राहकों को पता होना चाहिए कि इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सस्ते में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए घर बैठे करें ये काम, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे
विज्ञापन


10 बिंदुओं में जानें एटीएम से पैसे निकालने के नए नियमों के बारे में-

  • जिनके बचत बैंक खाते में 25,000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस (एएमबी) है, उनके लिए एटीएम में आठ ट्रांजेक्शंस मुफ्त होंगे। इनमें से एसबीआई एटीएम में पांच लेनदेन और छह मेट्रो केंद्रों (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद) में अन्य बैंक एटीएम के तीन लेनदेन शामिल हैं। वहीं गैर-महानगरों में ऐसे खाताधारकों को 10 मुफ्त लेनदेन मिलेंगे, जिनमें एसबीआई के एटीएम में पांच और अन्य बैंकों के एटीएम में पांच लेनदेन शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिन खाताधारकों के बैंक खाते में 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का औसत मासिक बैलेंस है, उनके लिए अन्य बैंकों के एटीएम में आठ ट्रांजेक्शंस मुफ्त होंगे। आठ में से तीन मेट्रो और पांच गैर-महानगरों में होंगे।
  • जिन एसबीआई बचत खाताधारकों के पास 25,000 रुपये से ज्यादा का औसत मासिक बैलेंस है, उन्हें स्टेट बैंक ग्रुप (एसबीजी) के एटीएम में असीमित लेनदेन की सुविधा मिलेगी।
  • जिन खाताधारकों के बैंक खाते में 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक का औसत मासिक बैलेंस है, उनके लिए भी अन्य बैंकों के एटीएम में आठ ट्रांजेक्शंस मुफ्त होंगे। आठ में से तीन मेट्रो और पांच गैर-महानगरों में होंगे।
  • जिन एसबीआई बचत खाताधारकों के खाते में 1,00,000 रुपये से ज्यादा का औसत मासिक बैलेंस है, उन्हें स्टेट बैंक ग्रुप (एसबीजी) व अन्य बैंकों के एटीएम में असीमित लेनदेन की सुविधा मिलेगी।
  • अगर खाताधारक निर्धारित सीमा से अधिक लेनदेन करते हैं, तो उनसे जीएसटी के अतिरिक्त 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक शुल्क वसूला जाएगा। 
  • वहीं एसबीआई द्वारा निर्धारित सीमा से अतिरिक्त गैर-वित्तीय लेनदेन पर पांच रुपये से लेकर आठ रुपये तक शुल्क लगेगा। साथ ही इसपर जीएसटी भी लगेगा।
  • खाते में ज्यादा बैलेंस ना होने की स्थिति में अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है, तो खाताधारकों से 20 रुपये शुल्क के साथ जीएसटी वसूला जाएगा।
  • अगर किसी अन्य बैंक के एटीएम या बैंक ब्रांच से कोई लेनदेन नहीं किया जाता, तो ग्राहकों को छह मेट्रो केंद्रों पर 10 फ्री डेबिट लेनदेन और अन्य केंद्र एटीएम में अधिकतम 12 मुफ्त डेबिट लेनदेन की अनुमति दी जाएगी। 
  • सभी स्थानों पर सैलरी खातों के लिए एसबीआई एसबीजी एटीएम और अन्य बैंक एटीएम में मुफ्त असीमित लेनदेन की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इन पांच महत्वपूर्ण नियमों का नहीं रखा ध्यान, तो होगा आर्थिक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed