फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Know about 23rd RBI Governor Raghuram Rajan on his birthday

57 साल के हुए पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन, क्या उनके बारे में आप जानते हैं ये बातें ?

Mon, 03 Feb 2020 02:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Know about 23rd RBI Governor Raghuram Rajan on his birthday
रघुराम राजन - फोटो : अमर उजाला

तीन फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का जन्मदिन है। उनका जन्म 1963 में मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक तमिल परिवार में पैदा हुए थे और उनके पिता भारत सरकार में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे। रघुराम राजन की पढ़ाई दिल्ली के आरके पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी।

विज्ञापन

आईआईटी से जुड़ा नाम

पूर्व आरबीआई गर्वनर का पूरा नाम रघुराम गोविंदा राजन है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से की है। आईआईटी दिल्ली से इन्होंने साल 1985 में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वहीं वर्ष 1987 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपना पोस्ट ग्रेजुएट किया। रघुराम राजन ने विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी एमआईटी से एसेज ऑन बैकिंग विषय पर पीएचडी की।

विज्ञापन

कैसा रहा रघुराम राजन का कैरियर

रघुराम राजन अक्तूबर, 2003 से दिसंबर, 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्यरत रहें। वर्ष 2008 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रघुराम राजन को अपना अवैतनिक आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया। इसी साल रघुराम राजन को योजना आयोग की एक आर्थिक सुधारों की उच्च स्तरीय कमेटी का प्रमुख बनाया गया। इस कमेटी ने रघुराम राजन की देखरेख में आर्थिक सुधारों से जुड़ी रिपोर्ट को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब बने मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रहे कौशिक बसु बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। रघुराम राजन को 10 अगस्त, 2012 को कौशिक बसु की जगह पर भारत सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। वर्ष 2012-13 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करने का काम भी रघुराम राजन ने किया। वर्ष 2013 में 27 फरवरी को रघुराम राजन के नेतृत्व में तैयार किया गया आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया।

2013 में बने आरबीआई गवर्नर

छह अगस्त, 2013 को आरबीआई गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का नाम की घोषणा की गई। चार सितंबर, 2013 को देश के 23वें गवर्नर के रूप में रघुराम राजन नए गवर्नर बने। रघुराम राजन देश के सबसे युवा बनने वाले गवर्नरों में से हैं। रघुराम राजन ने 22वें गवर्नर डी. सुब्बाराव की जगह ली।

शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में हैं प्रोफेसर

इन दिनों राजन यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। रघुराम राजन ने जब रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला तो एक डॉलर की तुलना में रुपया 68 के स्तर तक पहुंच गया था। साथ ही महंगाई को रोकने के लिए बैंक दरों को संतुलित करने की जिम्मेदारी भी रघुराम राजन के ऊपर थी। छह माह के अपने कार्यकाल के दौरान रघुराम राजन ने कई बार बैंक दरों में बदलाव किया। इससे महंगाई रोकने में काफी हद तक मदद मिली।



उनके नेतृत्व में जुलाई 2015 में खुदरा मुद्रास्फीति 3.78 फीसदी पर आ गई, जो सितंबर 2013 में 9.8 फीसदी थी। यह आंकड़ा 1990 के बाद सबसे कम था। सितंबर 2013 में एक बैरेल क्रूड ऑयल की कीमत 114 डॉलर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed