{"_id":"5feb0af78ebc3e41a325c3e1","slug":"january-bank-holiday-2021-know-on-which-dates-banks-will-be-closed-according-to-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays 2021: जनवरी में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Bank Holidays 2021: जनवरी में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची
Fri, 01 Jan 2021 10:27 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
बैंक अवकाश 2021
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की जनवरी 2021 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जनवरी माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 10 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 1, 2, 12, 14, 15, 16, 20, 23, 25 और 26 तारीख को हैं।
विज्ञापन
| तारीख | राज्य | अवसर |
| 1 जनवरी 2021 | आईजॉल, गैंगटॉक, चेन्नई, इंफाल, शिलॉन्ग | नव वर्ष |
| 2 जनवरी 2021 | आईजॉल | नव वर्ष |
| 12 जनवरी 2021 | कोलकाता | स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस |
| 14 जनवरी 2021 | गैंगटॉक, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद | मकर संक्रांति, पोंगल, माघे संक्रांति |
| 15 जनवरी 2021 | चेन्नई, गुवाहाटी | तिरुवल्लुवर डे, माघ बिहू, टुसू पर्व |
| 16 जनवरी 2021 | चेन्नई | उज्हावर तिरुनल |
| 20 जनवरी 2021 | चंडीगढ़ | गुरु गोविंद सिंह जयंती |
| 23 जनवरी 2021 | अगरताला, कोलकाता | नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस |
| 25 जनवरी 2021 | इंफाल | इमोउनु इराप्ता |
| 26 जनवरी 2021 | सभी राज्य | गणतंत्र दिवस |
यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 16 हो जाती हैं। 3 जनवरी, 10 जनवरी, 17 जनवरी, 24 जनवरी और 31 जनवरी को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 9 जनवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 23 जनवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
नोट: इन 16 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।