{"_id":"5e09d05d8ebc3e87b67990e8","slug":"january-2020-bank-holiday-full-list-according-to-reserve-bank-of-india-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम
Tue, 31 Dec 2019 12:54 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 16 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इन 16 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा और अन्य अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। आइए जानते हैं जनवरी में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
| तारीख | राज्य | अवसर |
| एक जनवरी 2020 | ऐजवल, चेन्नई, इम्फाल, गैंगटॉक, शिलॉन्ग | न्यू ईयर |
| दो जनवरी 2020 | ऐजवल, चंडीगढ़ | गुरु गोविंद सिंह जयंती |
| पांच जनवरी 2020 | सभी राज्य | रविवार |
| सात जनवरी 2020 | इम्फाल | इमोइनु इरप्पा |
| आठ जनवरी 2020 | इम्फाल | गान-नगाई |
| 11 जनवरी 2020 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार |
| 12 जनवरी 2020 | सभी राज्य | रविवार |
| 14 जनवरी 2020 | अहमदाबाद | मकर संक्रांति |
| 15 जनवरी 2020 | बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी | मकर संक्रांति, पोंगल |
| 16 जनवरी 2020 | चेन्नई | तिरुवुल्लर डे |
| 17 जनवरी 2020 | चेन्नई | उज्हावर तिरुनल |
| 19 जनवरी 2020 | सभी राज्य | रविवार |
| 23 जनवरी 2020 | अगरतला, कोलकाता | नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्वदिन |
| 25 जनवरी 2020 | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
| 26 जनवरी 2020 | सभी राज्य | गणतंत्र दिवस, रविवार |
| 30 जनवरी 2020 | अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता | सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी |
अन्य जानकारी आपको आरबीआई की वेबसाइट से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन