फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   IT to take action on 3-4 lakh crores deposited in banks after during demonetisation

नोटबंदी: बैंक में जमा हुए तीन से चार लाख करोड़ पर IT की नजर

Tue, 10 Jan 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
IT to take action on 3-4 lakh crores deposited in banks after during demonetisation

नोटबंदी के 50 दिनों के दौरान खोले गए 2 करोड़ से अधिक बैंक खातों और इनमें जमा हुए 3 से 4 लाख करोड़ रुपयों पर आयकर विभाग की नजरे गढ़ गईं हैं। यह राशि नोटबंदी के बाद 500, 1,000 रुपये के पुराने नोटों में जमा कराई गई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग को इनकी जांच पड़ताल करने को कहा गया है जिसके बाद 3-4 लाख करोड़ रुपये की संदिग्ध टैक्स चोरी वाली राशि जमा कराने वालों को नोटिस भेजे  जाएंगे। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि हमारे पास अब काफी आंकड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इनके विश्लेषण से पता चलता है कि नोटबंदी के बाद 60 लाख से अधिक बैंक खातों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई। इस दौरान कुल 7.34 लाख करोड़ रुपये की राशि बैंक खातों में जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न बैंक खातों में 10,700 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय सहकारी बैंकों में विभिन्न खातों में जमा कराई गई 16,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की भी पड़ताल कर रहे हैं।

5 साल में भी नहीं आता इतना पैसा

IT to take action on 3-4 lakh crores deposited in banks after during demonetisation

अधिकारियों ने कहा कि इतना पैसा सिस्टम में वापस आने से नोटबंदी एक अच्छा कदम साबित हुई है और इससे इकोनॉमी पर सकरात्मक असर पड़ेगा। अगर नोटबंदी नहीं होती तो इतना पैसा अगले पांच सालों में भी सिस्टम में आना मुश्किल होता।

वहीं सरकार का मानना है कि नोटबंदी के बाद से काला धन रखने वालों के पास बैंकिंग सिस्टम में आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।

गौरतलब है कि जिनको पकड़े जाने का डर था उन्होंने सोना खरीदा या फिर 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट को नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed