{"_id":"630eb4104ab1a40bfc54861c","slug":"irdai-chairman-said-health-insurance-is-very-expensive-need-to-reduce-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Insurance: इरडा चेयरमैन ने कहा स्वास्थ्य बीमा काफी महंगा, लागत घटाने की जरूरत, कई वर्गों को उपलब्ध नहीं","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Health Insurance: इरडा चेयरमैन ने कहा स्वास्थ्य बीमा काफी महंगा, लागत घटाने की जरूरत, कई वर्गों को उपलब्ध नहीं
Wed, 31 Aug 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:36 AM IST
सार
स्वास्थ्य बीमा शिखर सम्मेलन 2022 में इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि ऐसा संभव है कि उच्च परिचालन एवं वितरण लागत के साथ अप्रत्यक्ष लागत के रूप में अस्पताल खर्च के कारण स्वास्थ्य बीमा महंगा है। निर्धारित मूल्य शायद बहुत अधिक है, जिससे समाज के कई वर्गों को बीमा कवर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य बीमा समाज के कई वर्गों के लिए महंगा है। उन वर्गों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य बीमा की लागत घटाने की जरूरत है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने मंगलवार को कहा, लागत घटाने के लिए हमें प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा शिखर सम्मेलन 2022 में उन्होंने कहा कि ऐसा संभव है कि उच्च परिचालन एवं वितरण लागत के साथ अप्रत्यक्ष लागत के रूप में अस्पताल खर्च के कारण स्वास्थ्य बीमा महंगा है। निर्धारित मूल्य शायद बहुत अधिक है, जिससे समाज के कई वर्गों को बीमा कवर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
किफायती बनाने को कम करने होंगे खर्चे
पांडा ने कहा, बीमा को किफायती बनाने के लिए खर्चों को कम करने के तरीकों पर विचार करना होगा। उन्नत तकनीकी समाधान इसका एक रास्ता हो सकता है। उन्होंने कहा, हम उद्योग के प्रमुख सवालों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। नियामक उद्योग की मांग के मुताबिक खर्च प्रबंधन की सीमा में ढील देने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन