फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   IRDA proposes to raise third party insurance premium for vehicles

बढ़ सकता है आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम, IRDA ने किया प्रस्ताव

Tue, 21 May 2019 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 May 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
IRDA proposes to raise third party insurance premium for vehicles

भारतीय बी मा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) ने कारों और दो पहिया वाहनों के थर्ड पार्टी प्रीमियम में बड़ी वृद्धि का प्रस्ताव किया है। हालांकि जिन्होंने बीते साल तीन या पांच साल वाली पॉलिसी ली है, उनमें बदलाव नहीं होंगे। 

विज्ञापन

कारों के प्रीमियम में बदलाव का ये है प्रस्ताव

इरडा के प्रस्ताव के मुताबिक 1,000 सीसी से कम क्षमता वाली कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 2,120 रुपये कर दिया जाना चाहिए। पहले ये 1,850 रुपये था। इसी प्रकार 1,000 सीसी और 1,500 सीसी के बीच पड़ने वाली कारों के प्रीमियम में भी बदलाव का प्रस्ताव है। इरडा के मुताबिक ये 2,863 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये कर देना चाहिए। वहीं 1500 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली कारों की थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में बदलाव का प्रस्ताव नहीं है। 

विज्ञापन

दो पहिया वाहनों के प्रीमियम में बदलाव का ये है प्रस्ताव

इरडा के प्रस्ताव के मुताबिक 75सीसी से कम क्षमता वाले दो पहिया वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 582 रुपये कर दिया जाना चाहिए। पहले ये 427 रुपये था। इसी प्रकार 75 सीसी और 150 सीसी के बीच पड़ने वाले दो पहिया वाहनों के प्रीमियम में भी बदलाव का प्रस्ताव है। इरडा के मुताबिक ये 720 रुपये से बढ़ाकर 752 रुपये कर देना चाहिए। वहीं 150 सीसी और 350 सीसी की क्षमता वाले दो पहिया वाहनों की थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 985 रुपये से 1193 रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही आपको बता दें कि 350 सीसी वाले दो पहिया वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह 2323 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 1500 सीसी के इंजन से अधिक क्षमता वाली लग्जरी कारों के प्रीमियम में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है। मौजूदा समय में यह 7,890 रुपये है। जब तक नई दरें लागू नहीं की जाती, तब तक प्रीमियम की पुरानी दरें ही लागू होंगी। इन नई दरों पर 29 मई तक संबंधित पक्षों से सुझाव एवं टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed