{"_id":"60b3a1b9801b99585301aade","slug":"irda-asks-insurance-companies-to-speedily-settle-claims-in-cyclone-affected-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरडा का निर्देश: चक्रवात प्रभावित इलाकों में दावों का तेजी से निपटारा करें बीमा कंपनियां","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
इरडा का निर्देश: चक्रवात प्रभावित इलाकों में दावों का तेजी से निपटारा करें बीमा कंपनियां
Sun, 30 May 2021 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 30 May 2021 08:01 PM IST
सार
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा कंपनियों से चक्रवात ताउकते और यास से प्रभावित सभी राज्यों में जीवन बीमा दावों के निपटान में तेजी लाने को कहा है। साधारण और केवल स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियों से प्रभावित पालिसीधारकों की कठिनाई कम करने के लिए उनके दावों का समुचित और तेजी से निपटान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात 'ताउते' और 'यास' के कारण जान-माल को काफी नुकसान हुआ है। चक्रवातों से मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के जिले प्रभावित हुए हैं। इरडा ने एक परिपत्र में जीवन बीमा कंपनियों से सभी दावों के पंजीकरण और पात्र दावों के तुरंत निपटान सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
परिपत्र के अनुसार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत दावों पर भी बीमा कंपनियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसमें कहा गया है, 'दावों के निपटान में तेजी लाने के लिए जहां कहीं संभव हो वहां सामान्य आवश्यकताओं में छूट सहित एक उपयुक्त सरलीकृत प्रक्रिया पर विचार किया जा सकता है।'
विज्ञापन
इरडा के अनुसार मृत्यु से संबंधित दावों के संबंध में, जहां शव न होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो, वहां साल 2015 में चेन्नई बाढ़ के मामले में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर विचार किया जा सकता है। बीमा कंपनियों को प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समन्वय के लिए एक वरिष्ठ स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करने और रिपोर्ट किए गए सभी दावों के निपटान में तेजी लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
साधारण बीमा कंपनियों के मामले में इरडा ने अलग से परिपत्र जारी कर कहा है, ‘यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सभी दावों का तुरंत सर्वेक्षण किया जाए और दावा भुगतान जल्द से जल्द वितरित किया जाए। किसी भी मामले में निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर हो।’