फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Intrigued By Letters I Have Supposedly Written: Rajan

नहीं कम होगी आपकी ईएमआई, राजन ने नहीं घटाई ब्याज दरें

Tue, 07 Jun 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
Intrigued By Letters I Have Supposedly Written: Rajan
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने दूसरे कार्यकाल को लेकर अटकलों के बीच रेपो रेट बिना बदलाव के 6.50 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 6 फीसदी बरकरार रहने की घोषणा की।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करते हुए वे पत्रकारों से मुखातिब हुए तब उनसे दूसरे कार्यकाल के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'इस बारे में मेरी ओर से कुछ भी कहना बहुत क्रूर होगा क्योंकि उससे वह मजा किरकिरा हो जाएगा जोकि मीडिया इन दिनों ले रहा है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजन का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। आज राजन ने मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट बिना बदलाव के 6.50 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 6 फीसदी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों में ऐसी खबर चली थी कि 53 वर्षीय आरबीआई गवर्नर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका कार्यकाल न बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है और वह अब आरबीआई में न रहकर वापस अमेरिका जाना चाहते हैं। लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार सरकारी सूत्र बताते हैं कि सरकार, राजन को दूसरे कार्यकाल में रखने के मूड में है क्योंकि शिकागो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे राजन महंगाई पर काबू पाने और बैंकों में एनपीए को कुछ हद तक कम करने के कारण विदेशी निवेशकों के बीच काफी पोपुलर हैं।

इसी बीच राजन ने देश में ब्‍याज दर को लेकर कई सत्‍ताधारी नेताओं से बेरूखी भी सही है। अब राजन के कार्यकाल का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर है और जानकार बताते हैं कि उन्होंने राजन को लेकर अपना पक्ष जाहिर नहीं किया है।

राजन को दूसरी पारी के लिए मिला जबरदस्त ऑनलाइन समर्थन

Intrigued By Letters I Have Supposedly Written: Rajan
जनता को पसंद आया आरबीआई गर्वनर का काम - फोटो : Reuters

सटीक बयानों और पेशेवर अंदाज के लिए मशहूर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को सेवा विस्तार दिए जाने का मुद्दा राजनीतिक और उद्योग जगत की परिधि से निकलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा में छा गया है। इस समय सात ऑनलाइन अपीलें राजन को सेवा विस्तार दिए जाने के समर्थन में हैं, जबकि कम से कम दो अपीलें उनको दूसरा कार्यकाल दिए जाने के विरोध में चल रही हैं। हालांकि, विरोध वाली अपीलों को अभी ज्यादा समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन समर्थन वाली अपीलों को करीब 60,000 हस्ताक्षर मिल चुके हैं। 

रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में राजन का तीन साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में एक तबका उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने के खिलाफ खुलकर सामने आया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समर्थन में बताये जाते हैं। भाजपा नेता तथा राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने तो राजन को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है लेकिन सरकार ने अब तक अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है।

राजनीतिक गलियारे तथा उद्योग जगत में जारी चर्चा के बीच अब ऑनलाइन खंड में भी इसको लेकर बहस गर्म है। बहुत से लोग राजन का दूसरा कार्यकाल चाहते हैं। ऑनलाइन अपील प्लेटफॉर्म चेंज.ओआरजी पर करीब 60,000 लोगों ने इस अपील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजन को दूसरा कार्यकाल दिए जाने का अनुरोध किया गया है। एक महीने के भीतर इस तरह की कम से कम सात अपीलें जारी की गई हैं।

कहा जाता है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के बीच भारतीय मुद्रा रुपया को ढहने से बचाया। यही नहीं महंगाई दर में काबू पाकर आम आदमी को राहत देने की कोशिश की। इससे पहले आमतौर पर रिजर्व बैंक कॉरपोरेट जगत के दबाव में आकर ब्याज दरों में कटौती कर दिया करता था लेकिन राजन ने रिजर्व बैंक के कामकाज को प्रोफेशनल अंदाज दिया और ब्याज दरों में कटौती तार्किक रूप से की न कि किसी के दबाव में। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed