फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Internet banking is not secure: Use caution in answering these questions

सुरक्षित नहीं है इंटरनेट बैंकिंग: इन प्रश्नों के जवाब देने में बरतें सावधानी

Sun, 22 Apr 2018 07:18 AM IST
अमित सिंह, नोएडा
अमित सिंह, नोएडा Updated Sun, 22 Apr 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
Internet banking is not secure: Use caution in answering these questions
cyber crime
डिजिटल इंडिया अभियान के बाद देश में मोबाइल वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन उपभोक्ताओं में जानकारी का अभाव और छोटी-छोटी चूक से धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी ही चूक हम सभी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा एक्टिवेट करते समय सुरक्षा प्रश्नों के चयन में करते हैं। इस दौरान हमसे तीन से पांच सुरक्षा प्रश्न पूछे जाते हैं। 
विज्ञापन


अमूमन ऐसे सुरक्षा प्रश्नों का चयन करते हैं, जो हमें आसानी से याद रहें। जैसे हमने किस स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की, माता या पिता का मिडिल नाम, पालतू जानवर का नाम या आपके पास कौन सी गाड़ी है आदि। इन सुरक्षा प्रश्न के जवाब इतने सामान्य होते हैं कि हैकर आसानी से आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या आपको थोड़ा बहुत जानने वाले भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। इससे आपके इंटरनेट बैंकिंग में सेंध लग सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


आपकी पहचान साबित करने के लिए बैंक करते हैं प्रयोग

इंटरनेट बैंकिंग में सुरक्षा प्रश्न का प्रयोग आपकी पहचान स्थापित करने के लिए किया जाता है। मसलन अगर आप किसी नए डिवाइस से अपना इंटरनेट बैंकिंग लॉगइन कर रहे हैं तो आपसे सुरक्षा प्रश्न पूछा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी विषम समय पर या दूसरे शहर से इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग कर रहे हैं तो भी सुरक्षा प्रश्न पूछे जा सकते हैं। कुछ बैंक इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाली ट्रांजक्शन के दौरान भी सुरक्षा प्रश्न का जवाब मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा प्रश्न खुद रीसेट करना ज्यादा सुरक्षित

साइबर क्राइम विशेषज्ञ अनुज अग्रवाल के अनुसार बैंक की तरफ से जो सुरक्षा प्रश्न पूछे जाते हैं वह सभी उपभोक्ताओं के लिए एक जैसे होते हैं। बैंक उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार ऐसे प्रश्न पूछते हैं, जिनका जवाब लोग आसानी से याद रख सकें। कुछ बैंक सुरक्षा प्रश्न रीसेट करने का भी विकल्प देते हैं। इसमें आप खुद अपना कोई सुरक्षा प्रश्न तैयार कर उसका वो जवाब लिख सकते हैं, जो न तो आपके सोशल मीडिया पर मौजूद हो और न ही जिसका जवाब किसी और को पता हो। सुरक्षा प्रश्न रीसेट करना ज्यादा कारगर विकल्प है।


सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा प्रयोग खतरनाक

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना बड़ा खतरा साबित हो सकता है। आपको सोशल मीडिया पर केवल उतनी ही जानकारी डालनी चाहिए जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा पैदा न हो। मसलन घर का पूरा पता न डालें, आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो उसकी जानकारी न डालें, अपनी पूरी जन्म तिथि और मोबाइल नंबर आदि न डालें। इसके विपरीत बहुत से सोशल मीडिया यूजर अपना ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार नंबर या पैन कार्ड नंबर तक अपलोड कर देते हैं। ऐसे लोग हैकर का आसान शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed