{"_id":"5f2bd8678ebc3e3ca52adaab","slug":"interest-rates-at-record-lows-by-bank-of-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों को 0.1 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रखा बरकरार","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों को 0.1 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रखा बरकरार
Thu, 06 Aug 2020 03:46 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को 0.1 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार रखा है। कोविड-19 महामारी के बीच बैंक ने सतर्कता बरतते हुए निचली ब्याज दर को बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक ने सरकार और कंपनियों द्वारा जारी कुल 745 अरब पांउड (980 अरब डॉलर) के बॉन्ड खरीदने के अपने लक्ष्य में भी कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में अनुमान से कम संकुचन
बैंक की गुरुवार को की गई इस घोषणा से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह जारी होने वाले अर्थशास्त्रियों के आंकड़ों में दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में अनुमान से कम संकुचन रहने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय बैंक ने मई में जब अपनी रिपोर्ट जारी की थी तब नीतिनिर्माताओं ने सकल घरेलू उत्पाद में 25 फीसदी कमी आने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
अब अर्थशास्त्रियों का औसत अनुमान इसमें 19 फीसदी से भी कम गिरावट आने का लगाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के तुरंत प्रभाव को जैसा शुरुआत में रहने की आशंका व्यक्ति की जा रही थी अब उससे कम आंका जा रहा है। हालांकि, कई अर्थशासत्रियों को मई में केंद्रीय बैंक द्वारा व्यक्ति अनुमान से पुनरुत्थान धीमा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इतना रखा जीडीपी का अनुमान
उदाहरण के तौर पर बेरेनबर्ग बैंक को अगले साल यानी 2021 में जीडीपी के 6.5 फीसदी और 2022 में 2.2 फीसदी बढ़ने का अनुमान है वहीं केंद्रीय बैंक ने अगले साल 15 फीसदी और उससे अगले साल 3 फीसदी वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है।