फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Insurers don't have faith on agents

बीमा ग्राहकों के लिए एजेंट सबसे कम भरोसेमंद

Fri, 06 Jan 2017 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Insurers don't have faith on agents
बीमा

बीमा एजेंट को सभी प्रकार की बीमा योजनाओं की बिक्री श्रृंखला में सबसे कम भरोसेमंद माना जाता है। यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है।  यह सच्चाई वित्तीय मामलों की जानकारी रखने वाले और इस तरह की जानकारी से अनभिज्ञ सभी प्रकार के ग्राहकों के लिए समान रूप से लागू होती है।

विज्ञापन


प्रमुख उद्योग संघ एसोचैम द्वारा कराए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि 18 से 60 वर्ष के उम्र समूह में बीमा और वित्तीय मामलों की कोई विशेष जानकारी नहीं रखने वालों में से 72 फीसदी का मानना है कि बीमा योजनाओं की बिक्री के मामले में उनके एजेंट या सेल्स पर्सन सबसे कम भरोसेमंद होते हैं।
विज्ञापन


इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि एजेंट के बाद जिन्हें सबसे कम भरोसेमंद माना जाता है, वह कोई और नहीं बल्कि खुद बीमा कंपनियां हैं। यह भी हालांकि गौरतलब है कि अध्ययन में जिन लोगों ने बीमा कंपनियों को कम भरोसेमंद माना, उनका अनुपात सिर्फ 29 फीसदी है, जो अपेक्षाकृत काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत जानकारी देना एक बड़ी समस्या

Insurers don't have faith on agents
इंश्योरेंस

बीमा योजनाओं के लाभों के बारे में सही तरह से नहीं बताना या गलत जानकारी देना अध्ययन में शिकायत के एक प्रमुख क्षेत्र के रूप सामने आया। अध्ययन में जिन लोगों को शामिल किया गया, उनमें 25 से 40 वर्ष के उम्र समूह में वित्तीय मामलों की अच्छी जानकारी रखने वाले सर्वाधिक निराश दिखे। इस समूह में 65 फीसदी ने इस तरह की शिकायत होने की बात कही। वित्तीय मामलों की जानकारी नहीं रखने वालों में भी 43 फीसदी ने सूचना सही तरह से प्रस्तुत नहीं किए जाने को लेकर शिकायत की।

प्रक्रिया सरल करने की जरूरत
एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा कि बीमा कंपनियों की तरफ से प्रक्रियाओं को सरल किए जाने की जरूरत है, ताकि विभिन्न उत्पादों को लेकर आम लोगों के मन में बैठे भय को दूर किया जा सके। बीमा का क्या मतलब है और यह किस प्रकार से लाभदायक है, इसपर फैले भ्रम को दूर किया जाना अत्यधिक जरूरी है, तभी लोग बढ़-चढ़ कर इसे अपनाएंगे, खासकर इसलिए क्योंकि आम लोगों में वित्तीय मामलों की जानकारी बहुत कम है।

बीमा समावेशीकरण में आए तेजी
रावत ने सुझाव दिया कि बीमा उद्योग को अधिक से अधिक लोगों को बीमा के दायरे में लाने की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए। उन्होंने इस बात की भी ओर इशारा किया कि भारी संख्या में मौजूद जटिल बीमा योजनाओं के कारण बीमा उत्पादों का क्षेत्र काफी अव्यवस्थित है।

उद्योग के एंबेसेडर हैं एजेंट
अध्ययन में कहा गया है कि बीमा एजेंट या बीमा योजना बेचने वाले इस उद्योग का चेहरा होते हैं। इसलिए यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि इन एंबेसेडरों का चुनाव अत्यधिक सावधानी से करना चाहिए। बात चाहे बीमा संबंधी जागरूकता फैलाने की हो, या बिक्री के लिए आवश्यकता विश्लेषण करने की हो, या ऐन वक्त पर ग्राहकों के सवालों का जवाब देने की हो, या फिर दावा किए जाने के समय ग्राहकों को मदद करने की हो, ये सभी काम सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को जरूर करने चाहिए। अध्ययन में कहा गया है कि हमारे ग्राहकों में जानकारी के अभाव के कारण उनमें और कंपनियों में एक दूरी है। यदि इस अभाव को पूरा कर दिया जाए, तो सभी प्रकार के संदेह धीरे-धीरे गायब होने लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed