फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Insurance companies will not be able to deny claims on death from Coronavirus,covid19

Covid-19: कोरोना से मौत पर क्लेम नहीं ठुकरा सकेंगी बीमा कंपनियां

Tue, 07 Apr 2020 02:55 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Apr 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Insurance companies will not be able to deny claims on death from Coronavirus,covid19
कोरोना का कहर - फोटो : social media

कोरोना वायरस से मौत होने पर जीवन बीमा कंपनियां क्लेम नहीं ठुकरा सकेंगी। जीवन बीमा परिषद ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों को कोविड-19 से जुड़े किसी भी मौत के दावे पर क्लेम देना ही होगा। वे इससे जुड़े क्लेम को प्रॉसेस करने के लिए बाध्य हैं।

विज्ञापन


परिषद ने कहा कि इस मामले में ‘फोर्स मेजर’ का प्रावधान लागू नहीं होगा। यह ऐसा प्रावधान होता है, जब प्राकृतिक आपदा, दंगे, महामारी या युद्ध जैसी अप्रत्याशित स्थितियों में बीमा कंपनियां क्लेम खारिज कर देती हैं।
विज्ञापन


परिषद ने यह बयान उन ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए जारी किया है, जिन्होंने इस संबंध में जीवन बीमा कंपनियों से सफाई मांगी थी और अफवाहों को दूर करने को कहा था। इसके बाद सभी बीमा  कंपनियों ने इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से अपने ग्राहकों को सूचित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन बीमा हर घर की बुनियादी जरूरत

परिषद के महासचिव एसएन भट्टाचार्य ने कहा, कोविड-19 के वैश्विक और स्थानीय स्तर पर बढ़ते प्रकोप से जीवन बीमा हर घर की बुनियादी जरूरत बन गई है। जीवन बीमा उद्योग यह सुनिश्चित करने को हर उपाय कर रहा है कि लॉकडाउन से बीमाधारकों को परेशानी न हो।



उन्हें डिजिटल माध्यमों से निर्बाध सहायता मिले, फिर चाहें वह कोविड-19 से जुड़े मौत के दावों का निपटान हो या बीमा संबंधी दूसरी सेवा। कठिन समय में जीवन बीमा कंपनियां ग्राहकों के साथ हैं। उन्हें अफवाहों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed