फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Indians Consider Public Sector Banks more Reliable For Home Loans than private banks

काम की खबर: सर्वे में खुलासा, जानिए होम लोन के लिए सरकारी बैंक ज्यादा भरोसेमंद है या प्राइवेट

Tue, 07 Sep 2021 12:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 07 Sep 2021 12:38 PM IST
सार

बेसिक होम लोन के एक सर्वे के अनुसार, देश में जब होम लोन की बात होती है तो लोग सबसे अधिक भरोसा सरकारी बैंकों पर करते हैं। 

विज्ञापन
Indians Consider Public Sector Banks more Reliable For Home Loans than private banks
होम लोन - फोटो : iStock

विस्तार

अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। लोन लेने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि इसके लिए कौन सा बैंक ज्यादा भरोसेमंद है। फिनटेक कंपनी बेसिक होम लोन के सर्वे के अनुसार, भारत में लोग सरकारी क्षेत्र के बैंकों को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। 

विज्ञापन


सर्वे में 1,000 लोगों ने लिया भाग
सर्वे के अनुसार, 47 फीसदी लोगों का मानना है कि वे घर खरीदने के लिए निजी बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों से कर्ज लेना पसंद करते हैं। मालूम हो कि यह सर्वे महामारी के दौरान लोगों के खरीदारी पैटर्न और प्राथमिकता को समझने के लिए किया गया था। इसमें 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। करीब 470 लोगों ने होम लोन के लिए सरकारी क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा जताया और सिर्फ 270 लोगों ने कहा कि वे होम लोन के लिए निजी बैंकों से लोन लेना पसंद करेंगे। आंकड़े 25 शहरों से संकलित किए गए हैं। 
विज्ञापन


इतना घटा ब्याज
करीब 24 फीसदी लोगों ने अपनी बचत का इस्तेमाल किया और घर की खरीदारी की। वहीं सिर्फ एक फीसदी ने किसी गैर-संस्थागत निजी कर्जदाता से कर्ज लेने को तरजीह दी। ब्याज दर की बात करें, तो महामारी के दौरान (मार्च 2020 से नवंबर 2020) सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने नए लोन पर ब्याज दरों में 0.68 फीसदी की कटौती की। वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों ने इससे अधिक, 1.34 फीसदी ब्याज की कटौती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में बेसिक होम लोन के सह-संस्थापक अतुल मोंगा ने कहा कि, 'हर एक बैंक अपने आप में अलग है। सामान्य तौर पर सरकारी क्षेत्र के बैंक प्रॉसेसिंग शुल्क और पूर्व भुगतान प्रतिबंधों के मामले में बेहतर पेशकश करते हैं। वहीं निजी बैंक कर्ज के वितरण के मामले में बेहतर प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए तेजी से कर्ज देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed