फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Indian biggest bank State Bank of India reported a net profit of 5196 crore in the December quarter

तिमाही नतीजे: सात फीसदी कम हुआ SBI का शुद्ध लाभ, इतनी रही कुल आय

Thu, 04 Feb 2021 02:36 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Feb 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Indian biggest bank State Bank of India reported a net profit of 5196 crore in the December quarter
एसबीआई

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में सात फीसदी की कमी आई है और यह 5,196.22 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं संचयी लाभ छह फीसदी घटा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5,583.36 करोड़ रुपये था।  

विज्ञापन


75,980.65 करोड़ रुपये रही कुल आय
एसबीआई ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय (स्टैंडअलोन) गिरकर 75,980.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जबकि 2019-20 की समान अवधि में यह 76,797.91 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


इतना रहा एनपीए 
समेकित आधार पर, बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 6,402.16 करोड़ रुपये (5.8 फीसदी) की कुल गिरावट दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 6,797.25 करोड़ रुपये थी। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। इस अवधि में बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले साल के 6.94 फीसदी से घटकर 4.77 फीसदी रहा। जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 5.28 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,17,244.23 करोड़ रुपये रहा सकल एनपीए
मूल्य के संदर्भ में, सकल एनपीए या खराब ऋण 1,17,244.23 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,59,661.19 करोड़ रुपये था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए 1.23 फीसदी घटकर 29,031.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2.65 फीसदी (58,248.61 करोड़ रुपये) था।

एसबीआई की तीसरी तिमाही में लोन वृद्धि तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी रही। वहीं सालाना आधार पर यह आंकड़ा 7.6 फीसदी है। एसबीआई ने 6,247 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कोविड प्रोविजनिंग की है। बैंक की कुल प्रोविजनिंग 10,342 करोड़ रुपये रही है। तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो दूसरी तिमाही के 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी पर आ गई है।


हरे निशान पर एसबीआई का शेयर
आज सुबह 334.40 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर तीन बजे बैंक का शेयर 19.55 अंक (5.82 फीसदी) की तेजी के साथ 355.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 335.95 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 3.17 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed